अनुशासनहीनता के आरोप मे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
महराजगंज : जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में फरेंदा तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों की मं
महराजगंज : जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में फरेंदा तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों की मंगलवार को बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अनुशासनहीनता के आरोप में लेखपाल हरिशंकर को प्रतिकूल प्रविष्ट दी। कहा कि सभी कर्मचारी अनुशासन में रह कर कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक व लेखपाल भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। दोनों पक्षों के सामने पैमाइश कर सुलह-समझौते के आधार पर केस का निस्तारण कराएं। समझौते पर मामलों का निस्तारण होने पर न तो किसी की हार होती है और न ही जीत। इससे दोनों पक्षों में प्रेम बढ़ता है और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि फरेंदा तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण को तीन सप्ताह में हटा दें। इसके लिए जरूरत पड़ने पर थाने से फोर्स ले लें। कार्य में लापरवाही अक्षम्य होगी। मुख्य विकास अधिकारी राम ¨सहासन प्रेम ने सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि गांवों में जाकर जनता को इन योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जाए। सभी के सहयोग से ही विकास को गति मिलेगी।