Move to Jagran APP

महिला के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन

जब महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर 28 जुलाई को बच्चों समेत कोल्हुई चौराहे पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 01:47 AM (IST)
महिला के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन
महिला के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन

महराजगंज : कोल्हुई क्षेत्र के शिकरगढ़ निवासी बैजंती देवी कुछ दिन पूर्व घर के निर्माण के लिए छत लगवा रही थी। उसी दौरान कुछ दबंगों ने कार्य रुकवाकर सटरिग करने वालों को डरा धमकाकर भगा दिया था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाई। परंतु वहां से निराशा हाथ लगी।

loksabha election banner

इसके बाद जब महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर 28 जुलाई को बच्चों समेत कोल्हुई चौराहे पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर एसडीएम फरेंदा अभय कुमार गुप्ता, सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह महिला के घर पहुंचे। मामले का निस्तारण कराया। एसडीएम फरेंदा अभय कुमार गुप्ता ने बताया की महिला को बुलाकर छत लगाने के लिए बोल दिया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है।

अनियंत्रित कार पलटी, पांच घायल

महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही कार पलट गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोदाम का ताला तोड़कर चोरी

महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर में गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की है। कोल्हुई बाजार निवासी हरिराम जायसवाल का लालपुर गांव में किराए का गोदाम है, जिसमें वह बिस्कुट, नमकीन व नूडल्स आदि रखते हैं। शनिवार की शाम वह गोदाम से किसी ग्राहक को सामान देने पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा 20 गत्ता बिस्किट, 20 गत्ता नूडल्स व 15 गत्ता फेन गायब है। बाइक चोरी

महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहे पर शनिवार को पूर्व प्रधान विपिन सिंह की बाइक चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उपनिरीक्षक अरविद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, तलाश जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.