भोजन बनाते समय आग से झुलसी महिला
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM (IST)
महराजगंज: थानाक्षेत्र बरगदवा के ग्राम सभा खैरहवां जंगल निवासी एक महिला भोजन बनाते समय साड़ी में आग पकड़ने से झुलस गई। जिसे परिजनों ने आनन फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम खैरहवा जंगल निवासी शिवबदन की पत्नी संभा देवी (30) दोपहर को घर पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक चूल्हे की आग उनके कपड़े में पकड़ लिया। जब तक परिजन कुछ समझते तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें