Move to Jagran APP

भारत -नेपाल सीमा पर रोके गए 75 पर्यटक

महराजगंज कोरोना संक्रमण के चलते भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से सील है। जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक भारत नेपाल सीमा पर फंसे हुए हैं। सीमा पर करीब 48 घंटों से फंसे पर्यटकों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 10:10 PM (IST)
भारत -नेपाल सीमा पर रोके गए 75 पर्यटक
भारत -नेपाल सीमा पर रोके गए 75 पर्यटक

महराजगंज: कोरोना संक्रमण के चलते भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से सील है। जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक भारत नेपाल सीमा पर फंसे हुए हैं। सीमा पर करीब 48 घंटों से फंसे पर्यटकों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है। नो मेंस लैंड पर गुरुवार को भी पर्यटक मौजूद रहे। इस दौरान पर्यटकों ने नेपाल और भारत सरकार से अपने देश में प्रवेश करने की भी गुहार लगाई, लेकिन उन्हें सीमा में प्रवेश करने का आदेश नहीं मिल सका। नेपाल जाने के लिए जहां बैंगलौर और कानपुर से आए 33 लोग सीमा पर रोके गए हैं, वहीं नेपाल से भारत आने के लिए 42 भारतीय पर्यटक अब भी नेपाल के बेलहिया में फंसे हैं। जिसमें अधिकतर तमिलनाडु के हैं। नेपाल पुलिस के एसपी हेम कुमार थापा का कहना है कि जो भी सीमा पर फंसे हैं। उनकी सूचना केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। सरकार से निर्णय आने के बाद ही उन्हें सीमा में दाखिल कराया जाएगा। भारतीय पर्यटकों को वापस आने के मामले में एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय प्रसाद का कहना है कि सरकार ने अभी किसी भी नागरिक के प्रवेश पर रोक लगा रखी है, इसलिए हम किसी भी दशा में भारत में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.