महराजगंज: कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के डाक्टर समेत जिले में कुल 47 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी परतावल को सील कर दिया गया है। इस प्रकार सक्रिय मरीजों की संख्या 534 हो गई हैं। जबकि 24 घंटे में 27 मरीजों के सेहत में सुधार हुआ है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6656 हो गई है। जबकि अब तक 96 की मौत हो चुकी है। कुल 6026 के सेहत में सुधार हो चुका है। मंगलवार को महराजगंज में आठ, मिठौरा एक, निचलौल चार, घुघली दो, परतावल 16, पनियरा तीन, फरेंदा एक, रतनपुर तीन तथा अन्य आठ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि 769 एंटीजन और 1051 आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। इस प्रकार 1820 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। 2426 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

महराजगंज: कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित स्थलों पर मंगलवार को 2426 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद सभी लोग स्वस्थ रहे।

जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 50 स्थानों पर टीकाकरण के लिए सात हजार का लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन टीका लगवाने के लिए कम लोगों के पहुंचने से टीकाकरण का कार्य लक्ष्य से दूर रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अब एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। परतावल सीएचसी पर आज

स्थगित रहेगा टीकाकरण कार्य

परतावल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. दुर्गेश सिंह ने बताया कि परतावल सीएचसी पर एक डा. के कोरोना पाजिटिव होने की वजह से 21 अप्रैल को सीएचसी पर टीकाकरण कार्य स्थगित रहेगा। सीएचसी अंतर्गत हरपुर तिवारी पीएचसी, मंगलपुर पीएचसी, और श्यामदेउरवा पीएचसी पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021