पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित: एसडीएम
पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित एसडीएम
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 06:35 PM (IST)
महराजगंज: फरेंदा तहसील सभागार में कंबाइन मालिकों व चालकों की बैठक आयोजित हुई। उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल भी मौजूद रहे। बैठक में कंबाइन मालिकों ने कंबाइन चलाने के नियम व शर्तें की जानकारी मांगी गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। चालक कंबाइन के साथ रीपर भी लेकर चलेंगे और खेत कटवाने वालों से यह लिखित लेंगे कि वह खेत में पराली न जलाएं। यदि कोई किसान खेत में फरारी जलाता है तो इसकी जिम्मेदारी कंबाइन मालिक की होगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश चौधरी, साधुशरन चौबे, नन्हें खान,जुगानी, पपलू साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें