Move to Jagran APP

2090 हेक्टेयर बढ़ा सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दायरा

महराजगंज सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दायरा दिनों दिन बढ़ रहा है। करीब चार वर्षों के अं

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:31 AM (IST)
2090 हेक्टेयर बढ़ा सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दायरा
2090 हेक्टेयर बढ़ा सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दायरा

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दायरा दिनों दिन बढ़ रहा है। करीब चार वर्षों के अंतराल में 40730.10 हेक्टेयर के वन क्षेत्र में कुल 2090 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। अब प्रभाग का क्षेत्रफल बढ़कर कुल 42820.01 हेक्टेयर हो गया है। वन्य जीवों के लिए समृद्धशाली माने जाने वाले इस प्रभाग में बाघ, तेंदुआ सहित विविध वन्य जीव इस सेंचुरी की शोभा बढ़ा रहे हैं। सोहगीबरवा वनस्पतियों के मामले में भी समृद्धशाली है। बीते तीन वर्षों में वन विभाग ने कुल 616326 पौधे भी रोपित कराएं हैं। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग पूरब से लेकर पश्चिम तक कुल 248.201 वर्ग किमी में फैला हुआ है। जिसमें सात रेंजों के अधीन 36 बीट का विस्तार है। इन सभी सातों रेंज में वर्ष 2017-18 में 318201 पौधे रोपित किए गए थे। इसी तरह 2018-19 में 236625 और 2019-20 में 61500 पौधे रोपित किए गए थे। डीएफओ पुष्प कुमार के ने बताया कि इस वर्ष भी 66 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.