208 प्रवासियों की हुई जांच, 15 रेफर
15 लोग संदिग्ध पाए गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैदराबाद मुंबई हरियाणा गुजरात आदि से मजदूर विभिन्न साधनों से सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:09 AM (IST)
महराजगंज: रविवार को हैदराबाद, मुंबई, हरियाणा, गुजरात आदि स्थानों से सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज पहुंचे 208 प्रवासियों की चिकित्सकों ने जांच की।
15 लोग संदिग्ध पाए गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैदराबाद, मुंबई, हरियाणा, गुजरात आदि से मजदूर विभिन्न साधनों से सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज पहुंचे।
उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल के नेतृत्व में डा. हीरालाल, डा. अंग्रेश सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, डा. प्रदीप यादव, हासिम अंसारी, रंजना मिश्रा, अमित यादव ने जांच किया। सीओ अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष मनीेष कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें