20 नए मिले कोरोना पाजिटिव
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 5325 हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:48 PM (IST)
महराजगंज: जिले में गुरुवार को कोरोना की आई रिपोर्ट में 20 लोग पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि तीन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 5325 हो गई है। इसमें अब तक कुल 85 की मौत हो चुकी है। जबकि 4934 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 406 हो गई है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को 2015 लोगों की जांच की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की रैपिड रिस्पांस टीम मानीटरिग कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें