विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाली है जहां, खुशहाली है वहां

By Edited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 11:47 PM (IST)

महराजगंज: वृक्ष जीवन के लिए के लिए बहुत उपयोगी है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। सब जान

News Article Hero Image

महराजगंज: वृक्ष जीवन के लिए के लिए बहुत उपयोगी है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। सब जानते हैं कि जहां हरियाली है, वहीं खुशहाली होगी। लेकिन अंधाधुंध हो रही पेड़ पौधों की अवैध कटान से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। जो आमजन के लिए ¨चता का विषय बना हुआ है।

--------

प्राचार्य आरके मिश्र ने बताया कि वृक्ष सिर्फ लकड़ी नहीं होते। हमारे जीवन की तमाम बाधाओं को हरण कर जीवन को गतिशील बनाने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो वृक्ष ही जीवन है। पौधा लगाने के साथ उसकी निगरानी भी जरूरी है।

डा. साजिद अहरारी ने कहा कि अगर धरती पर हरियाली होगी, तभी घर आंगन में खुशहाली होगी। पेड़ पौधे पर्यावरण संतुलन व जलवायु के प्राकृतिक नियोजन में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं और भूमिगत जल रिचार्ज न होने से जल संकट उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का सभी को संकल्प लेना चाहिए।

---

डा. वीके यादव ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपनी जीवन में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए। क्योंकि वृक्ष अनेक औषधियों का काम करती है। इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।लेकिन अंधाधुंध कटान से पर्यावरण का मिजाज बदल रहा है। जो ¨चता का विषय है।

------

अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन की तमाम बाधाओं का हरण कर जीवन को गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रकाश संश्लेषण के माध्यम कार्बनडाईआक्साइड का अवशोषण कर हमें आक्सीजन प्रदान करता है। पर्यावरण संरक्षण प्रति मनुष्य का सच्चा कर्तव्य है। सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए।

---