पूजन दिवस पर तुलसी के पौधों का वितरण
महराजगंज: भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति, भगवान विष्णु की कृपा पात्र, पर्यावरण मित्र व महा औषधि के र
महराजगंज: भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति, भगवान विष्णु की कृपा पात्र, पर्यावरण मित्र व महा औषधि के रूप में ख्याति प्राप्त तुलसी की श्रद्धालुओं ने पूजा की। आरती उतारी व पौधों का वितरण किया।
शिब्बन लाल सक्सेना चौक पर हिन्दू समाज क लोग भारी संख्या में इकट्ठा हुए। तुलसी पूजन दिवस पर सभी ने तुलसी की पूजा की और वक्ताओं ने तुलसी के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मातारानी रूपाली देवी महाविद्यालय के प्रबंधक डा. घनश्याम पांडेय व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष विध्यवासिनी सिंह ने कहा कि तुलसी ही एक मात्र ऐसा पौधा है जो 24 घंटे वातावरण में आक्सीजन छोड़ता है। दिन-रात इस पौधे असीम ऊर्जा निकलती है। तुलसी दल के प्रतिदिन सेवन से कैंसर जैसी बीमारी जड़ से ठीक हो जाती है। खांसी, जुकाम में महा औषधि तुलसी की महत्ता से सभी परिचित है। इसके बीज बाजीकरण में सबसे अधिक सहायक हैं। हजारों वर्षों से हम सबके घरों में तुलसी की पूजा होती चली आ रही है। तुलसी का स्थान गऊ, गंगा से ऊपर है और सिर्फ तुलसी को ही भगवान विष्णु ने अपने शीश पर चढ़ाने का अधिकार प्रदान किया है। कृष्ण गोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ल, गौतम तिवारी, भीष्म तिवारी, आत्मा राम, अंगद ¨सह समेत भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।