पांच दिन में महिला अपराध के 13 मुकदमे
महराजगंज नाबालिग लड़कियों से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में पांच दिन
महराजगंज: नाबालिग लड़कियों से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में पांच दिनों के अंदर 13 मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के चार व भगाकर ले जाने के नौ मामले हैं। हालांकि ऐसे मामलों को लेकर सरकार भी काफी गंभीर है। डीआइजी ने समीक्षा बैठक में नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के लिए हिदायत दे रखी है। पास्को एक्ट में दर्ज मामलों की निगरानी खुद एसपी करते हैं। महिला संबंधी अपराध का ग्राफ बढ़ने से पुलिस भी हैरान है।
---------
इंसेट:
एक दिन में चार मुकदमे:
19 फरवरी को पनियरा थाने में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए। इसके अलावा दस वर्ष बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुकदमा कोल्हुई थाने में दर्ज हुआ। चौथा मुकदमा एसपी के आदेश पर कोठीभार थाने में दर्ज हुआ। जहां किशोरी के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया था। इसके अलावा कोतवाली, परसा मलिक, श्यामदेउरवा, निचलौल, बरगदवा, फरेंदा व पनियरा इलाके से लड़की भगाने के आधा दर्जन मामले में मुकदमे की कार्रवाई हुई।
---
भगाने के सबसे अधिक केस
जिले में लड़की भगाने के सबसे अधिक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पूरे जिले में प्रति महीने से बीस से अधिक लड़कियों को बहला फुसलाकर व अपहरण किए जाने का मुकदमा दर्ज हो रहा है। इनकी बरामदगी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नाबालिग लड़कियों की बरामदगी नहीं होने पर कई बार अधिकारियों को कोर्ट में पेश होना पड़ रहा है। महिला आयोग द्वारा भी नाबालिग लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं और उनकी बरामदगी को लेकर नाराजगी जताई जा चुकी है।
-----
नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामले में अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में सबसे अधिक मामले लड़कियों को बहलाकर अगवा करने का है। पुलिस बरामदगी में लगी है।
रोहित सिंह सजवान, एसपी, महराजगंज