1145 भारतीय व 687 नेपाली नागरिक पहुंचे अपने देश
इस दौरान भारतीय नागरिकों का प्रशासन ने आव्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:12 AM (IST)
महराजगंज: सोनौली सीमा के रास्ते भारत व नेपाल के नागरिकों का अपने-अपने देशों में आवागमन शनिवार को जारी रहा। पड़ोसी मुल्क नेपाल में फंसे 1145 भारतीय नागरिक व भारत के विभिन्न राज्यों से आए 687 नेपाली श्रमिक शनिवार शाम अपने-अपने देश भेजे गए। इस दौरान भारतीय नागरिकों का प्रशासन ने आव्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया। उसके बाद सभी को रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद रवाना कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें