खेत गए युवक पर तेंदुए ने घात लगाकर किया हमला, दो दिन में हुई दो घटना Bahraich News
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र में फसल देखने गए युवक पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला। गंभीर रूप से घायल हुआ युवक।
बहराइच, जेएनएन। कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के कतर्निया रेंज में खेत में लगे धान की फसल को चर रही गाय को भगाने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष कर चिल्लाता रहा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना पर रेंजर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहराइच में दो दिन में दो बार हुए तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सुजौली थाना क्षेत्र के सिरसियन पुरवा निवासी कल्लू (26) पुत्र रामू सुबह खेतों में लगी फसल को देखने के लिए खेत गया था। इस दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाता रहा। 10 मिनट तक वह तेंदुए से जूझता रहा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी- डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ कुछ देर तक मौके पर डटा रहा। ग्रामीणों की एकत्रित भीड़ ने जब तेंदुए की तरफ बढ़ने लगी तब तेंदुआ जंगल में भागा। उसे उपचार के लिए सुजौली पीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सू
यह भी पढ़ें : बहराइच में तेंदुए का आतंक, एक किशोर पर हमला कर किया घायल
दो दिन में हुई दो घटनाएं
चना पर रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आसपास तैनात करने के साथ ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के नि र्देशदिए गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी थाना क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी कृपाराम (17) भी तेंदुए के हमले में घायल हो गया था। लगातर हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशतजदा है।