विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम और फ्री फायर गेम के जरिए किशोरी से की दोस्ती, फुसलाकर मुंबई ले जाने की थी तैयारी

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2022 08:32 AM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 05:08 PM (IST)

किशोरी के घरवालों ने महानगर कोतवाली में कराई थी नामजद एफआइआर। प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित रेलवे स्टेशन पर लोगों ...और पढ़ें

लखनऊ की क‍िशोरी से दो साल से ऑनलाइन गेम के ज‍र‍िए संपर्क में था आरोपित।
लखनऊ की क‍िशोरी से दो साल से ऑनलाइन गेम के ज‍र‍िए संपर्क में था आरोपित।

लखनऊ, जागरण टीम। इंस्टाग्राम और फ्री फायर गेम के जरिए आजमगढ़ के आसिफ ने महानगर की किशोरी से दोस्ती की और फिर उसे भगा ले गया। 12 मार्च को किशोरी स्कूल गई थी। स्कूल में परीक्षा देने के बाद वह बाहर निकली, वहां से आरोपित किशोरी को भगाकर 13 मार्च को अपने घर ले गया और फिर मुंबई जाने के लिए निकल गया। प्रयागराज में सिविल लाइन रेलवे स्टेशन के पास संदेह होने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में मामला दो समुदायों का निकला, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि महानगर कोतवाली में किशोरी के घरवालों ने आसिफ के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई थी। दोनों के पकड़े जाने की सूचना पाकर महानगर पुलिस प्रयागराज पहुंची और किशोरी को बरामद कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपित दो साल से किशोरी के संपर्क में था। आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के डंडवा मुस्तफाबाद गांव निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। आरोपित ने 13 मार्च को अपने घरवालों से बातचीत की। इसके बाद सोमवार को वहां से किशोरी को लेकर निकल गया। आसिफ ने बताया कि वह मुंबई में एयर कंडीशनर बनाने का काम करता है। प्रयागराज के सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि लखनऊ पुलिस और किशोरी के घरवालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। लखनऊ पुलिस आरोपित और किशोरी को लेकर वापस आ गई है।