Move to Jagran APP

बाराबंकी में बहन की देवरानी की हत्या कर जलाया शव, दो अबोध बच्चों के सामने हुई वारदात-एक झुलसा

घटना स्थल का नाजारा देखकर यही लगता था कि मरने से पहले हत्यारे के साथ रुचि ने काफी संघर्ष किया होगा। चूड़ियां टूटकर बिखरी हुई थीं। घिसटने के निशान किचन से लेकर आंगन तक दिखाई पड़ रहे थे। पास में रस्सी भी पड़ी थी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:01 AM (IST)
बाराबंकी में बहन की देवरानी की हत्या कर जलाया शव, दो अबोध बच्चों के सामने हुई वारदात-एक झुलसा
एक बच्चा आग से झुलस भी गया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बाराबंकी, जेएनएन। कस्बे के मुहल्ला कादिराबाद द्वितीय में शुक्रवार को लोम हर्षक घटना हुई। एक युवक ने अपनी बहन की देवरानी की मारपीट कर हत्या के बाद घर में शव जला दिया। वारदात मृतका के दो अबोध बच्चों के सामने हुई। एक बच्चा आग से झुलस भी गया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपित तथा अन्य परिवारजन से पूछताछ चल रही है।

loksabha election banner

कादिराबाद के निखिल कुमार मिश्र गोंडा जिले के कैसरगंज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ज्योतिमा उर्फ रुचि अपने दो छोटे बच्चों दो वर्षीय जयसन व डेढ़ वर्षीय तेजस के साथ घर में थी। निखिल का आरोप है दोपहर करीब पौने तीन बजे उसकी जेठानी का भाई रामसनेहीघाट के ग्राम गढ़ी बिछौली का भोला उर्फ गिरधारी आया। उसे चक्कर आने की बात रुचि ने बताई थी। रुचि ने अपने पिता थाना बड्डूपुर के ग्राम भगौलीतीर्थ के अंग्रेज पाठक को भी फोन कर बताया था।

अंग्रेज पाठक जब शाम को पहुंचे तो रुचि का शव घर में जला पड़ा था। बच्चे रो रहे थे। डेढ़ वर्षीय तेजस का माथा भी झुलसा हुआ था। भोला भी वहीं मिल गया। उसके भी बाल झुलसे हुए थे। घटना स्थल का नाजारा देखकर यही लगता था कि मरने से पहले हत्यारे के साथ रुचि ने काफी संघर्ष किया होगा। चूड़ियां टूटकर बिखरी हुई थीं। घिसटने के निशान किचन से लेकर आंगन तक दिखाई पड़ रहे थे। पास में रस्सी भी पड़ी थी। निकट ही चारपाई की पाटी पर खून के छीटे भी दिखाई पड़े। जला हुआ पर्दे का कुछ हिस्सा उसके शरीर पर चिपका था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद पर्दे मेें शव को लपेटकर किरासिन डालकर जलाया गया। चेहरा पूरी तरह चल गया। सभी लोग भोला पर ही हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सीओ रामनगर दिनेश दुबे भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक आरसी सरोज ने बताया भोला के साथ ही मृतका के पिता अंग्रेज पाठक, उसके भाई महेंद्र, ससुर, सास व पति सहित अन्य ससुरालीजन से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.