जेल वार्डर और प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को जेल और परिवहन विभागों में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी ...और पढ़ें
-1773823945948-1789526820367_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
पूर्व अग्निवीरों को जेल व परिवहन विभाग में 20% आरक्षण।
अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।
पीआरडी जवानों को 5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य कवच।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व अग्निवीरों को जेल व परिवहन विभाग में होने वाली भर्तियों में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस संदर्भ में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
प्रस्ताव के अनुसार परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही (परिवहन) की सीधी भर्ती में चार वर्ष की सेवा पूरी कर चुके पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
अग्निवीर जिस श्रेणी का होगा उसे उसी श्रेणी में समायोजित किया जाएगा। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार जेलों में जेल वार्डरों की सीधी भर्ती के तहत पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ समायोजित किया जाएगा।
पीआरडी जवानों को ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य कवच और मानदेय वृद्धि
इसके अलावा योगी सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों, परिषदीय रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि के साथ बड़ा तोहफा दिया है। इन सभी को और उनके परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की मुफ्त व कैशलेस चिकित्सा सुविधा (आयुष्मान कार्ड के तहत) मिलेगी।
सेवा करने वालों की सेहत और आर्थिक सुरक्षा की एक साथ चिंता
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में भू-उपयोग परिवर्तन हुआ आसान, शुल्क में 50% तक की कटौती; योगी कैबिनेट का फैसला
