Move to Jagran APP

Yogi Cabinet Expansion : विस्तार के बाद युवा हुआ योगी मंत्रिमंडल

अपने पहले विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 10:22 PM (IST)
Yogi Cabinet Expansion : विस्तार के बाद युवा हुआ योगी मंत्रिमंडल
Yogi Cabinet Expansion : विस्तार के बाद युवा हुआ योगी मंत्रिमंडल

लखनऊ, जेएनएन। अपने पहले विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में उदयभान सिंह (73) चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (69) डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश (66) श्रीराम चौहान (66) कमल रानी वरुण (61) व रामप्रकाश अग्निहोत्री (60) को छोड़ दें तो अधिकतर की औसत आयु करीब 50 वर्ष होती है। 56 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अब सबसे उम्रदराज मुकुट बिहारी वर्मा (74) हैं, जबकि सबसे कम आयु वाले मंत्री संदीप सिंह (28) हैं।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्रियों में भी युवाओं की संख्या बढ़ी है। 75 वर्ष की लक्ष्मण रेखा पार करने के बाद राजेश अग्रवाल स्वयं अपना त्यागपत्र दे चुके हैं। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी और सत्यदेव पचौरी, एसपी बघेल के सांसद निर्वाचित होने के बाद कैबिनेट दर्जा पाने वाले मंत्रियों डॉ. महेंद्र सिंह (52), सुरेश राणा (49) भूपेंद्र सिंह (52) व अनिल राजभर (48) का आना पार्टी का युवाओं को तरजीह देने की नीति को आगे बढ़ाता दिख रहा है। मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों में मुकुट बिहारी (74), चेतन चौहान (72) और लक्ष्मी नारायण चौधरी (68) सबसे अधिक उम्र वालों में शामिल है तो नंदगोपाल गुप्ता नंदी (45) सबसे कम आयु वाले कैबिनेट मंत्री है।

  • सूर्यप्रताप शाही-1952-67 वर्ष
  • सुरेश कुमार खन्ना-66 वर्ष
  • स्वामी प्रसाद मौर्य-65 वर्ष
  • सतीश महाना-59 वर्ष
  • दारा सिंह चौहान-56 वर्ष
  • रमापति शास्त्री-67 वर्ष
  • जय प्रताप सिंह-66 वर्ष
  • ब्रजेश पाठक-55 वर्ष
  • श्रीकांत शर्मा-49 वर्ष
  • राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह-65 वर्ष
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह-56 वर्ष
  • आशुतोष टंडन-59 वर्ष

राज्यमंत्रियों में यूथ ब्रिगेड का जलवा

स्वतंत्र प्रभार से लेकर राज्यमंत्रियों में यूथ ब्रिगेड का जलवा नजर आ रहा है। जहां सबसे कम उम्र के 28 वर्षीय संदीप सिंह हैं, वहीं 38 वर्षीय सुरेश पासी, 41 वर्षीय स्वाती सिंह, सतीश द्विवेदी और अजीत सिंह पाल भी हैं। 50 वर्ष से कम उम्र के मंत्रियों में अशोक कटारिया, उपेंद्र तिवारी, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चंद्र यादव, नीलिमा कटियार भी हैं।

  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • उपेंद्र तिवारी-48 वर्ष
  • डॉ. धर्म सिंह सैनी-58 वर्ष
  • स्वाती सिंह-41 वर्ष
  • कपिल देव अग्रवाल-56 वर्ष
  • सतीश द्विवेदी-41 वर्ष
  • अशोक कटारिया-47 वर्ष
  • नीलकंठ तिवारी-48 वर्ष
  • रविंद्र जायसवाल-53 वर्ष

राज्य मंत्री

  • गुलाब देवी-64 वर्ष
  • जयप्रकाश निषाद-59 वर्ष
  • जयकुमार सिंह जैकी-50 वर्ष
  • अतुल गर्ग-62 वर्ष
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह-55 वर्ष
  • मोहसिन रजा
  • गिरीश चंद्र यादव-45 वर्ष
  • बलदेव औलख-60 वर्ष
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी-65 वर्ष
  • सुरेश पासी-38 वर्ष
  • अनिल शर्मा-56 वर्ष
  • महेश गुप्ता-62 वर्ष
  • आनंद स्वरूप शुक्ला-40 वर्ष
  • विजय कश्यप-54 वर्ष
  • लाखन सिंह राजपूत-62 वर्ष
  • नीलिमा कटियार-46 वर्ष
  • रमाशंकर सिंह पटेल-50 वर्ष
  • अजित सिंह पाल-41 वर्ष

हटने वाले मंत्रियों की उम्र

  • अर्चना-59, वर्ष अनुपमा-52, धर्मपाल-66, राजेश अग्रवाल-76, रीता बहुगुणा जोशी-70, सत्यदेव पचौरी-71, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल-59 वर्ष

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.