Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yogi Cabinet Approved : योगी आदित्यनाथ सरकार का भाषा संस्थान के कार्मिकों को उपहार, दो वर्ष बढ़ा दी सेवानिवृत्ति आयु, जानिए कब होंगे रिटायर

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 04:51 PM (IST)

    Yogi Cabinet Approved Retirement Age Extension कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई। प्रदेश सरकार ने भाषा संस्थान के कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आयु को ...और पढ़ें

    Hero Image
    करीब एक महीने बाद हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्मिकों को बड़ा उपहार दिया है। यहां के कार्मिक भी अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह 60 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत होंगे।

    इससे संबंधित प्रस्ताव को गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई। प्रदेश सरकार ने भाषा संस्थान के कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आयु को 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। भाषा संस्थान के कार्मिक कई वर्ष से सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 किए जाने की मांग कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुकतीर्थ स्थल के विकास पर खर्च होंगे 13.50 करोड़ रुपये

    मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ का विकास 13.50 करोड़ रुपये से किया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शुकतीर्थ स्थल के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए एक नया परिषद कार्यालय भी बनाया जाएगा। साथ ही भागवत कथा केंद्र एवं 5डी संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।

    इस परियोजना पर आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार 1.50 करोड़ रुपये से प्राचीन शुकदेव मुनि मंदिर एवं वटवृक्ष क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मान्यता है कि शुकदेव मुनि ने यहीं पर वट वृक्ष के नीचे राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा सुनाई थी। इसीलिए यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रृद्धालुओं का आगमन होता है।