विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर के लिए आज रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 09:54 AM (IST)

सीएम योगी ने रविवार को अपने निजी ट्विटर अकाउंट से मारे गए बच्चों के परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की।

गोरखपुर के लिए आज रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर के लिए आज रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी आज वहां पहुंचने वाले हैं। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में अब तक कथित रूप से 55 मौतें हो चुकी हैं।

शुरुआत में यह खबरें आ रही थीं कि आॅक्सीजन की कमी के चलते यह मौत हुई हैं लेकिन सरकार का कहना है कि बच्चे दिमागी बुखार से मरे हैं न कि आॅक्सीजन की कमी की वजह से। दूसरी तरफ सीएम योगी ने रविवार को अपने निजी ट्विटर अकाउंट से मारे गए बच्चों के परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें: मंत्री और सचिव की तीन घंटे बैठक लेकिन मरीजों को मिले छह मिनट

उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'इस असीम दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।' वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'बी आर डी मेडिकल कालेज गोरखपुर की हृदय विदारक घटना हम सब को असीम पीड़ा दे गई।'

यह भी पढ़ें: गोरखपुर त्रासदी: बड़ी कार्रवाई की तैयारी में योगी आदित्यनाथ सरकार