Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी की वोटर लिस्ट से बहुत जल्द इन लोगों का कट जाएगा नाम, CM Yogi ने सभी मंत्रियों को किया निर्देश दिए? 

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को एसआईआर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने और पात्र ...और पढ़ें

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सभी मंत्रियों की बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में पूरी सक्रियता से जुड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में मौजूद फर्जी नामों को हटवाया जाए और जितने भी पात्र मतदाता हैं, विशेषकर महिलाएं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में लगातार प्रवास करने, वहां की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान कराने और संगठन व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों में लंबित मामलों पर कोर कमेटी की बैठक कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके। जिलों के दौरे की रिपोर्ट प्रभारी मंत्री नियमित रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजें।

    लोक भवन में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसका मंत्रियों को विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए।

    हाल में हुई आतंकी घटनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम तीन दिन सचिवालय और निदेशालय में बैठकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करें। बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की प्रतिबद्धता को जमीन पर उतारना है। मंत्रियों की सक्रियता और निगरानी से योजनाओं का प्रभाव और व्यापक होगा, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत होगा।
    ---