योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने स्वीकार किया, निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम
प्रदेश के ग्रामीण विकास व समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने आज स्वीकार किया कि प्रदेश में अभी निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम है।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के अभियान में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार को अभी वक्त लगेगा। प्रदेश के ग्रामीण विकास व समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने आज स्वीकार किया कि प्रदेश में अभी निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम है। इसको समाप्त करने में अभी तो लंबा समय लगेगा।
ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह आज मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 85 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। हमने मार्च 2018 तक 9.71 लाख मकान बनाने का लक्ष्य रखा है। हमारी सरकार हर काम को वरीयता के हिसाब से अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब विधायक निधि की जांच कैग से करायी जाएगी। ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने स्वीकार किया निचले स्तर पर भ्रष्टाचार अभी कायम।
ग्राम्य विकास विकास मंत्री सूबे के महेद्र सिंह ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही पेय-जल की समस्या और उससे जुड़े समाधान पर चर्चा की। महेंद्र सिंह ने कहा कि मैं पहली बार मंत्री बना हूं। बीते छह महीने में ग्राम्य विकास विभाग ने काफी विकास किया है। पीएम आवास योजना के बारे में आदेश कार्ययोजना जारी किया था। उत्तर प्रदेश को पांच लाख 73,000 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। पीएम आवास योजना बना कर देने मे यूपी सबसे आगे है। हम पीएम आवास योजना के तहत 40,70,10 की किश्तें दे रहे है। यह योजना केवल यूपी मे चल रही है। इससे पहले बिचौलिये यहां लाभार्थी से पैसे लेकर किश्तें जारी करा रहे थे। यूपी की बीजेपी सरकार ने सीधे खाते मे पैसा भेजने का कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विवि के ताराचंद हॉस्टल के बाहर बसपा नेता की हत्या, हंगामा व तोडफ़ोड़
उन्होंने कहा कि बुदेलखंड में पेयजल के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। वहां पानी के लिए टोल नंबर जारी किया था। शिकायत पर तत्काल से परेशानी हटा कर पानी की व्यवस्था की जा गयी है। बुंदेलखंड के बाद अब मिर्जापुर, चंदौली, मथुरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात सहित 12 जिलों में भी पेयजल की परेशानी है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री रहे नारद राय ने छोड़ी बसपा, मुलायम सिंह यादव का गुणगान
इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग ने पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत अभी तक 98,16.02 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले मनरेगा घोटाले के लिए काफी विख्यात थी। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बदल दिया है। मनरेगा से 1800 आंगनवाड़ी केद्र बनवाये गये है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा में स्कूली बच्चों से भरी वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
उत्तर प्रदेश में हर जगह वाल पेंटिंग के साथ ही मोबाइल वैन से लाभार्थियों को जागरूक भी किया जा रहा है। मनरेगा से हम लोग दस हजार करोड रूपये के कार्य कराएंगे। हमने रोजगार सृजन के साथ ही जिओ टैग्गिंग का भी काम किया।