दीपावली से पहले 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को बोनस देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, वित्त विभाग में तैयारी
Bonus To UP Government Employees: पात्र अराजपत्रित कर्मचारियों को लगभग ₹3,400 से लेकर ₹7,000 (या वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कर्मचारियों को करीब ₹6,908) तक का बोनस मिल सकता है।

योगी आदित्यनाथ सरकार सभी कर्मियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले ही बोनस की धनराशि देने की तैयारी में लगी
HighLights
वेतन से अगल सीधे खातों में भेजी जाएगी बोनस की धनराशि
कर्मचारियों को 3% डीए और पेंशनरों को 3% डीआर बढ़ोतरी मिलने की भी उम्मीद
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों की दीपावली इस बार अधिक धमाकेदार और रंगीन होगी। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मियों को भी नवंबर में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ सरकार सभी कर्मियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले ही बोनस की धनराशि देने की तैयारी में लगी है। वित्त विभाग के कर्मी रविवार और अन्य अवकाश पर भी काम पर लगे हैं, जिससे सभी कर्मियों को धनतेरस और दीपावली से पहले बोनस मिल सके। इससे त्योहार पर कर्मचारियों की जेब को राहत मिल सकती है। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है और छुट्टियों के बाद जल्द ही इस पर औपचारिक आदेश भी जारी होगा।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी है। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी। बोनस की राशि 3,400 से 7,000 रुपए तक हो सकती है। इसे वेतन से अलग सीधे खाते में भेजा जाएगा। कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए और पेंशनरों को इतना ही डीआर बढ़ोतरी मिलने की भी उम्मीद है। आदेश 25 अक्टूबर से पहले हुआ तो बढ़ी राशि नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन/पेंशन में जुड़ सकती है। 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 6 लाख से ज्यादा पेंशनरों को डीए-डीआर के आदेश का इंतजार है।
इसके साथ ही करीब चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ वेतन भी नवंबर में देने की तैयारी है। इसका भी औपचारिक आदेश छुट्टियों के बाद जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के 30 सितंबर तक जमा पुराने मेडिकल बिल/प्रतिपूर्ति दावों को 31 अक्टूबर तक निस्तारित कर भुगतान करने के निर्देश दिया गया है। पुराने मेडिकल दावों का तकनीकी परीक्षण पहले की तरह ऑफलाइन होगा। दावे CMO/CMS से परीक्षण के बाद संबंधित विभाग को लौटेंगे और फिर भुगतान की कार्रवाई होगी।
बोनस की राशि: पात्र अराजपत्रित कर्मचारियों को लगभग ₹3,400 से लेकर ₹7,000 (या वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कर्मचारियों को करीब ₹6,908) तक का बोनस मिल सकता है।
डीए और डीआर (DA/DR): कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की भी उम्मीद है।
भुगतान का तरीका: बोनस की राशि वेतन से अलग सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
