यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sports In UP: सरकार का यूपी में खेल को बढ़ावा देने पर फोकस, गांव से लेकर राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
Sports In UP योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में प्रदेश की शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन के साथ ही खेल को ...और पढ़ें

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Sports In UP यूपी में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग अब दूसरे विभागों के साथ मिलकर प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। खेल संस्कृति को एक विधा के रूप में विकसित करने के लिए प्रत्येक नागरिक तक खेल को पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्कूल व कालेजों में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त खेल सुविधाएं (Sport Facilities) उपलब्ध कराई जाए। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर (Sport Infrastructure) विकसित करने के लिए खेल विभाग पूरी मदद करेगा। यह निर्णय सोमवार को विधानभवन के सभागार में खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने 19 विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।
हर साल इसके लिए कैलेंडर जारी किया जाए। प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें आगे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने को विशेष सुविधाएं दी जाएं। बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया एप का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए। खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, योग व व्यायाम शिक्षकों एवं अवस्थापना सुविधाओं का पंजीकरण कराया जाए।
अपर मुख्य सचिव, खेल नवनीत सहगल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इस कार्य में तेजी लाई जाए। प्रदेश में नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स भी आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में निदेशक, खेल आरपी सिंह के साथ-साथ पर्यटन, सिंचाई, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण आदि सहित 19 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
