Move to Jagran APP

योगी और डॉ. महेंद्र पांडेय आज भाजपा मुख्यालय में बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा चार वर्षों में चलाई गईं योजनाओं और उसकी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 10:19 AM (IST)
योगी और डॉ. महेंद्र पांडेय आज भाजपा मुख्यालय में बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
योगी और डॉ. महेंद्र पांडेय आज भाजपा मुख्यालय में बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ (जेएनएन)। शनिवार को मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। शुक्रवार से ही केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का डंका बजाना शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में 'सबका साथ-सबका विकास का नारा गूंजा और सबने एक स्वर में कहा कि मोदी की अगुआई में हर वर्ग का विकास हुआ और उप्र में खुशहाली आई।

loksabha election banner

मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर शनिवार को भाजपा मुख्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा चार वर्षों में चलाई गईं योजनाओं और उसकी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति बनाई है।

शुक्रवार से शुरू होकर 11 जून तक चलने वाले अभियान के लिए कार्यक्रम प्रमुख और समन्वयक भी बनाए गये हैं। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने शुक्रवार को जिलों में पहुंचकर पत्रकार वार्ता में केंद्र की योजनाओं और उसके लाभ पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा गोरखपुर पहुंचे थे। कानपुर देहात में सांसद और पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह भोले जबकि अमरोहा में खेल मंत्री चेतन चौहान और बरेली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व भाजपा के प्रदेश

महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने मोदी को देश-दुनिया का सबसे भरोसेमंद नेतृत्व बताया। इस अभियान के तहत सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत पहुंचे थे जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी थी। इसी तरह प्रदेश भर में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा नेताओं ने माहौल बनाया। शनिवार से यह सिलसिला जारी रहेगा।

भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने का सिलसिलेवार कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं। इसके तहत 26 मई को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलन और 11 जून तक प्रबुद्ध वर्ग के बीच विशेष संपर्क अभियान। 27 मई को बूथ स्तर पर 50 लोगों से संपर्क अभियान। 28 मई को विधानसभावार बाइक रैली। 29 मई को दलित बस्तियों में समरसता संपर्क। 30 एवं 31 मई स्वच्छता अभियान। एक से 15 जून तक हर सेक्टर में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.