Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: आगरा-प्रयागराज में लू के लिए यलो अलर्ट जारी, अगले चार दिन यूपी में आसमान से बरसेगी आग, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया तो वही रात में भी राहत नहीं मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा ही लू भी बेहाल करेगी।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 18 May 2024 07:40 AM (IST)
    Hero Image
    जानिए आज शनिवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा। जागरण

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे गर्म शहर रहा आगरा

    आगरा में आसमान से आग बरसी, लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहने के साथ दोपहर में तापमान 46 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने 22 मई तक लू के लिए अलर्ट जारी किया है। तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। अभी गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी।

    बरेली में तापमान 41 डिग्री पार

    बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप अब शुरू होने वाला है। इसके संकेत शुक्रवार से ही मिलना शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद जिले में भी हीट वेब चलने की संभावना है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को घरों से भी निकलना मुश्किल हो सकता है। लापरवाही बरती तो बीमार पड़ना लगभग तय है।

    इसे भी पढ़ें- जौनपुर की रैली में पीएम-सीएम की जोड़ी देख हंसी नहीं रोक पाएं PM मोदी, बोले- कितना सुंदर लग रहा ये मोदी और योगी

    गोरखपुर में शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया मौसम साफ रहने और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। अंबेडकर नगर में नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने संभावना नहीं है। इस सप्ताहभर पूर्वी हवा चलने व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

    आसमान से बरसी आग, सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़ गया पारा

    कानपुर में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। सुबह दस बजे ही दिन का तापमान 39 डिग्री और 11 बजे 40 डिग्री पर पहुंच गया। बढ़ती गर्मी में गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को झुलसाते रहे। शुक्रवार को हालांकि गुरुवार के मुकाबले दिन के तापमान में दशमवल दो डिग्री की वृद्धि हुई है लेकिन वातावरण में नमी का प्रतिशत 47 तक पहुंच जाने से गर्मी पूरे दिन जानलेवा बनी रही। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा है। शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के युवक का मिला पाकिस्तानी कनेक्शन, एटीएस ने उठाया, चार घंटे पूछताछ के बाद साथ ले गई टीम

    रायबरेली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर हल्की धूप के बीच बादलों की आवाजाही लगी रही।

    बढ़ रहा गर्मी का सितम, अब तक सर्वाधिक 43 डिग्री पहुंचा तापमान

    मेरठ में मई में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। तेज धूप से लोग निढाल हो गए। शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। आज मौसम विभाग ने हीट वेव की आशंका जताई गई है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से .5 कम रहा।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले आठ से दस दिनों तक गर्मी के सितम में कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आगामी दिनों में कोई पश्चिम विक्षोभ भी प्रभावी नहीं होगा। हीट वेव के चलते मेरठ समेत आसपास के जिलों बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ व गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हीट वेव की स्थिति तब बनती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक होने के साथ ही सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियम ज्यादा हो।

    एक डिग्री कम रहा पारा पर गर्मी रही प्रचंड

    प्रयागराज में हल्के बादलों की मौजदगी के बीच दिन के तापमान में एक डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई पर गर्मी अपने प्रचंड रूप में ही रही। दोपहर बाद चली गर्म हवाओं के कारण धरती तपने लगी। ऐसे हालात अभी 21 मई तक जारी रहेगे। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया हुआ है।

    पश्चिमी विक्षोभ से छाए बादल

    वाराणसी में सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।