दीपावली पर लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर पांच दिन बंद रहेगा माल वाहक वाहनों का संचालन, पहले करा लें बुकिंग
Transport Services Will Close in Lucknow For Five Days: ट्रांसपोर्टरों का प्रयास है कि छह नवंबर तक यूपी के सभी ...और पढ़ें

दीपावली, भैयादूज और छठ महापर्व के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में सात से 11 नवंबर तक माल बुकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
HighLights
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में सात से 11 नवंबर तक बंद रहेगी माल की बुकिंग
यूपी के अधिकांश जिलों में लखनऊ से रोज जाता है 700 ट्रक माल
ट्रांसपोर्ट नगर में पांच दिन माल बुकिंग बंदी से कारोबार पर पड़ेगा असर
जागरण संवाददाता, लखनऊ : दीपावली पर्व के आसपास सात से नवंबर के बीच लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में माल नहीं जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल एवं वेयर हाउस ओनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर यह बंदी घोषित की गई है। दीपावली, भैयादूज और छठ महापर्व के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में सात से 11 नवंबर तक माल बुकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
ट्रांसपोर्टरों का प्रयास है कि छह नवंबर तक यूपी के सभी जिलों में पांच से छह दिन का बुक किया गया अतिरिक्त माल पहुंचा दिया जाए, जिससे दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी न आए। इसलिए अलग-अलग राज्यों से आने वाला माल वर्तमान में काफी आ रहा है और सीधे इसकी सप्लाई संबंधित जिलों में हो रही है। इ
ससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों की ढुलाई में देरी से उत्पादन, डिलीवरी और सप्लाई चेन का शेड्यूल बिगड़ सकता है। एसोसिएशन ने व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों से संभावित नुकसान और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए सात नवंबर से पहले ही माल की बुकिंग और परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष टीपीएस अनेजा ने बताया कि भारत के अन्य राज्यों से माल ट्रांसपोर्ट नगर बंदी के दौरान आएगा और यहां बने वेयर हाउस में रखा जाएगा। क्योंकि किसी राज्य में तीन दिन बंदी हैं तो कही चार दिन। वहीं लखनऊ में 12 नवंबर से माल भेजने का काम सामान्य दिनों की तरह शुरू कर दिया जाएगा। उनके मुताबिक सब्जियां, अनाज व अन्य ऐसा सामान ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं आता है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो।
दवा का स्टाक पहले ही पहुंचाया गया
अनेजा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में दवाइयां काफी मात्रा में आती हैं, इसलिए हर वर्ष बंदी से पहले पांच से छह दिन का स्टाक संबंधित जिलों में पहले ही पहुंचा दिया जाता है। उनके मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन सात सौ ट्रक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाता हैं। त्योहारी सीजन में ट्रकों के ड्राइवर, मजदूर व अन्य स्टाफ छुट्टी पर रहता है, इसी कारण मजबूरन पांच दिन की बंदी करती पड़ती है। एसोसिएशन के प्रवक्ता राज नारायण सिंह ने बताया कि होली में ट्रांसपोर्ट नगर तीन दिन बंद रहता है। उनके मुताबिक पहले से ही योजना बनाकर काम किया जाता है, इसलिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है।
12 नवंबर से नियमित बुकिंग
अनेजा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पांच दिन ट्रांसपोर्ट नगर दीपावली में बंद रहेगा। यह तिथि सात से 11 नवंबर तक है। 12 नवंबर से नियमित बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन सामान्य दिनों में सात सौ छोटी व बड़ी ट्रकों से माल यूपी के अलग अलग जिलों में जाता है।
