Move to Jagran APP

प्रियंका के UP प्रभारी बनते ही कार्यकताअों में जोश, इंदिरा इज बैक के नारे तो कहीं अतिशबाजी

कांग्रेस का महासचिव बनते ही लखनऊ के कार्यकताअों में जोश दिखा। पार्टी आॅफिस के बाहर हाथ में बैनर-पोस्टर लिए कार्यकता जमा हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रिया अदा किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 03:59 PM (IST)
प्रियंका के UP प्रभारी बनते ही कार्यकताअों में जोश, इंदिरा इज बैक के नारे तो कहीं अतिशबाजी
प्रियंका के UP प्रभारी बनते ही कार्यकताअों में जोश, इंदिरा इज बैक के नारे तो कहीं अतिशबाजी

लखनऊ, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यायल के बाहर पार्टी कार्यकताअों की मजमा लग गया। राजधानी में हाथ में बैनर-पोस्टर लिए कार्यकताओं ने ''इंदिरा इज बैक'' के नारे लगाए। साथ ही प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के लिए पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रिया अदा किया। उधर, रायबरेली में कार्यकताओं ने अतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। 

loksabha election banner

अब असुरों का होगा संघार
राजधानी में पार्टी आॅफिस के बाहर जमा हुए कार्यकता इंदिरा गांधी, राहुल गांधी, प्रि‍यंका गांधी और दुर्गा मां की फोटो लगा बैनर-पोस्टर हाथ में लिए नजर आए। जमकर इंदिरा बैक के नारे लगाए। पोस्टर में लिखा था- ''भ्रष्टाचार रूपी असुरों का संघार करने के लिए मां दुर्गा का अवतार माननीय प्रियंका गांधी को उप्र का प्रभार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कोटि-कोटि धन्यवाद।''

गौरतलब हो कि खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को कांग्रेस के ट्रंप कार्ड के रूप में देखा जा रहा है। जिसके मुताबिक, प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को देखेंगी।

 रायबरेली में प्रियंका के मनोनयन से बढ़ा कांग्रेसियों का उत्साह 
वहीं, रायबरेली स्थित तिलक भवन कार्यालय में अतिशबाजी हुई। ढ़ोल नगाड़ों के बीच कांग्रेसी जमकर थिरके।सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका को प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से निश्चित ही न सिर्फ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगी बल्कि पूरे देश में इसका अच्छा असर पड़ेगा।

प्रदेश में लम्बे समय के बाद कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, सईदुल हसन, निर्मल शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। 

बता दें, प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं। उनके भाई राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष हैं। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा और राजस्थान में जमीन घोटाले के आरोप लगते रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.