Move to Jagran APP

पर्यटन भवन में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत

सिविल अस्पताल में थी भर्ती, आरोपित का इलाज जारी। पर्यटन भवन के तीसरे तल पर पूर्व परिचित युवक ने दिया था वारदात को अंजाम। कई माह से महिला का कर रहा था पीछा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:53 AM (IST)
पर्यटन भवन में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत
पर्यटन भवन में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत

लखनऊ, जेएनएन। पर्यटन भवन में शुक्रवार शाम को जिस महिला कर्मचारी पर सिरफिरे युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, उसकी सोमवार को मौत हो गई। सिविल अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। वहीं आरोपित का इलाज अभी जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम को खदरा निवासी वाहिद के बेटे समीर अहमद ने पर्यटन विभाग में कार्यरत महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस हमले में आरोपित भी झुलस गया था। आरोपित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। शुक्रवार को महिला तीसरे तल पर कमरा नंबर 316 स्थित लेखानुभाग में मौजूद थी। तभी आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपित के स्वस्थ होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित समीर के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई है। गौरतलब है कि ठाकुरगंज में टीबी अस्पताल के पास रहने वाली महिला के पति मुशीर पर्यटन विभाग में तैनात थे, जिनकी 12 वर्ष पहले मौत हो गई थी।

आग लगाया और पकड़ लिया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समीर ने आग लगाते ही महिला जकड़ लिया। इससे आरोपित भी गंभीर रूप से झुलस गया था। भवन के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों को अलग कर पुलिस को सूचना दी थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राम सूरत सोनकर ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को हिरासत में लेकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया। महिला को पुलिस सिविल लेकर गई।

चार माह पहले भी आया था

बताया गया कि आरोपित चार माह पहले भी पर्यटन भवन में आया था। इस दौरान उसने महिला से जबरन बात करने की कोशिश की थी। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध पर उसने अभद्रता भी की, जिसे कर्मचारियों ने फटकार कर भगा दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.