सुलतानपुर में धारदार हथियार से वारकर महिला की हत्या, गांव के बाग में मिला शव-पति फरार
सुबह करीब चार बजे शौच के लिए निकली गांव की एक महिला ने बाग में महिला को खून से लथपथ पड़ा देखा।
सुलतानपुर, जेएनएन। बल्दीराय थाना क्षेत्र के रैचा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात के बाद से मृतका का पति फरार है, जिससे उस पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अजय विश्वकर्मा का अपनी पत्नी माया (38) से किसी बात को लेकर मंगलवार की देर रात अनबन हुई थी। जिसके बाद दोनों सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे शौच के लिए निकली गांव की एक महिला ने बाग में माया को खून से लथपथ देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने माया को बल्दीराय सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतका के तीन बेटी मधु, निधि, संध्या व एक बेटा हार्दिक है। सीओ बल्दीराय विजयमल सिंह यादव ने बताया कि वारदात के बाद से मृतका का पति अजय फरार है। वह 12 मई को फरीदाबाद से अपने घर पहुंचा था।