लखनऊ में गोली लगने से घायल महिला की मौत, केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था उपचार
लखनऊ में मलिहाबाद के नजर नगर में गोली लगने से घायल रोली की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मामूली विवाद में रोली को उसके देवर सौरभ ने शुक्रवार रात गोली मार दी थी। मामले में आरोपित सौरभ अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
लखनऊ, (मलिहाबाद), संवादसूत्र। लखनऊ में मलिहाबाद के नजर नगर में गोली लगने से घायल रोली की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मामूली विवाद में रोली को उसके देवर सौरभ ने शुक्रवार रात गोली मार दी थी। मामले में आरोपित सौरभ अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, इंस्पेक्टर का दावा है कि आरोपित की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
शुक्रवार रात मामूली विवाद में मोहित ने अपनी भाभी रोली की पीठ पर गोली मार दी थी। गोली लगने से रोली गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के समय रोली के पति मोहित बाजार गए थे। सूचना मिलते ही मोहित घर पहुंचे और परिवारीजन की मदद से पत्नी को सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां, से हालत नाजुक देख रोली को ट्रामा रेफर कर दिया गया था। जहां, शनिवार को रोली ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि सौरभ के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर दिया गया है। अब उसकी तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पड़ताल में पता चला कि अक्सर सौरभ का उसकी भाभी से झगड़ा होता था। डेढ़ साल पहले सौरभ ने अपनी बहन को भी गोली मारी थी। जिसमें वह जेल भी गया था।