पति ने पूरी नहीं की ये डिमांड ताे नदी में कूदी, 6 दिन बाद थी शादी की सालगिरह Lucknow News
लखनऊ में महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग। नदी में डूबकर हुई मौत।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक महिला ने सोमवार को चलती बाइक से उतरकर गोमती में छलांग लगा दी। पति चीखता हुआ पुल से नीचे उतरा, लेकिन तब तक पत्नी की सांसे थम चुकी थी। मछुआरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से बीच रास्ते अचानक एक डिमांड कर की इन्कार पर उसने जान दे दी। छह दिन बाद मृतका की शादी की सालगिरह भी थी।
चलती बाइक से उतरकर कूदी
मामला माल थानाक्षेत्र के ग्राम बदैंया का है। यहां के रहने वाले दीपू शुक्ला से मृतका प्रकाशिनी(26) की शादी तीन साल पहले 2016 को हुई थी। दोनों टेढी पुलिया स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। 14 जुलाई को मृतका की शादी की सालगिरह थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दोनों बाइक से काम पर निकले। मृतका के पति ने बताया कि रास्ते में पत्नी मोबाइल फोन में मेमोरी बदलाने की बात को लेकर लड़ने लगी। घर चलकर बात करने को कहा, लेकिन पत्नी ने एक न सुनी। उसने कहा कि काम पर नहीं जाएंगे आज फाइनल करो। टेढ़ी पुलिया से बदैंया स्थित घर वापस लौट ही रहे थे। मंझीघाट पुल के पास पहुंचते ही जैसे ही ब्रेकर पर बाइक धीमी की पत्नी उतरकर पुल पर चढ़ गई। जब तक मैं कुछ समझ पाता पत्नी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।
चीखता हुआ पति भागा पुल के नीचे
उधर, पत्नी के कूदने पर पति चीखते हुए पुल के नीचे गया, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गई थी। पति के शोर मचाने पर नदी में मछली का पकड़ कर रहे मछुआरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बीकेटी के रामसागर मिश्र सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भेज दिया।