Room में खून से लथपथ मिला महिला का शव, दरवाजा खोलते ही भांजी की निकली चीखें Lucknow News
मरी माता मंदिर के पास एकता नगर कॉलोनी की घटना। चेहरे और सिर पर भी चोट के निशान पति पर शक।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में मंगलवार रात एक महिला की गला रेतकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। मृतका की भांजी उससे मिलने घर पहुंची तो दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर कमरे में दाखिल हुई तो कमरे में चारों तरफ खून बिखरा था अौर फर्श पर महिला का शव पड़ा था। चींखते हुए भांजी बाहर भागी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतका के पति को शक के आधर पर हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
ये है पूरा मामला
मामला ठाकुरगंज थानाक्षेत्र का है। यहां स्थित मरी माता मंदिर के पास एकता नगर कॉलोनी निवासी नफीसा अपने पति मोहम्मद अफजल उर्फ कल्लू के साथ रहते थी। नफीसा के भाई शाहिद के मुताबिक, मंगलवार रात में भांजी बहन से मिलने गई थी। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला था। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो भांजी नफीसा के कमरे में दाखिल हुई। कमरे में फर्श पर नफीसा खून से लथपथ पड़ी थी, उसके सिर, चेहरे और गले पर चोट के गंभीर निशान थे। कमरे का मंजर देख शाहिद की भांजी चीखते हुए बाहर भागी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
ठाकुरगंज पुलिस की छानबीन में पता चला कि नफीसा का उसके पति से अक्सर विवाद होता रहता था। उधर, मृतका का पति मोहम्मद अफजल मौके से लापता मिला। पुलिस
क्या कहना है पुलिस का?
सीओ चौक डीपी तिवारी के मुताबिक, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नफीसा ने हत्यारे से काफी संघर्ष किया था। वहीं, परिवारीजन ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। शक के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है।