Move to Jagran APP

बच्‍चा चोरी के शक में महिला को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Lucknow News

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में एक महिला को बच्‍चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:05 AM (IST)
बच्‍चा चोरी के शक में महिला को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Lucknow News
बच्‍चा चोरी के शक में महिला को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में भी अफवाहों का बाजार गर्म है। बच्‍चा चोर गिरोह के नाम पर पीजीआई थाना क्षेत्र में एक महिला को पकड़कर भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। वहीं महिला खुद को बेगुनाह बताती रही। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और पुलिस ने भी लोगों से अपील की संदिग्‍ध अवस्‍था में कोई भी घूमता हुआ नजर आए तो उसे मारने के बजाय पुलिस को सूचना दी जाए। 

loksabha election banner

यह है मामला 
मामला पीजीआई थाना क्षेत्र के राम टोला का है। स्‍थानीय निवासी रोहित के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे उनके घर के बाहर एक महिला टहल रही थी। कुछ देर के बाद उसने उनके ढाई साल के बेटे सहज रावत को अपने पास बुलाया और उसे उठाने का प्रयास करने लगी। तभी आस-पड़ोस के महिला को लोग देख लिया और चिल्लाने लगे। ये सुनकर महिला मौके से भागने लगी। तभी पड़ोस में मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। महिला के पास बिस्कुट टॉफी कुछ पैसे भी मिले। 

लोगों ने महिला को जमकर पीटा 

पकड़ी गई महिला को स्‍थानीय निवासियों ने जमकर पीटा। वहीं महिला खुद को बेकसूर बताती रही। इसी बीच महिलाओं ने भी उसे बुरी तरह से पीटा। लोग महिला की वीडियो और फोटो भी खींचने लगे। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे थाने ले आए। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम माया निरंजन बताया। 

पहले भी संदिग्‍ध अवस्‍था में पकड़ी गई 
स्‍थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन पहले तेलीबाग नहर के पास सनी गौतम 12 वर्ष को भी इसी महिला ने अपने पास बुलाया था। बच्‍चा डर से उसके पास नहीं गया पुलिस ने सनी के भी बयान लिये। 

पुलिस ने की शांति की अपील 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़ी गई महिला के साथ दो और महिलाएं थी जो वहां से भाग निकली।  सीओ कैंट दुर्गेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस द्वारा मैसेज दिया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ  दिखे तो  उसे पीटने की बजाय पुलिस को सूचना दें। 

मामले की हो रही है छानबीन 
इंस्पेक्टर पीजीआइ अशोक कुमार सरोज ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही है और कुछ अजीब सी भाषा में बड़बड़ा रही है। पूछताछ में उसने अपना नाम असम निवासी माया निरंजन बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.