सुहागरात में पत्नी बोली मैं प्रेगनेंट हूं, प्रेमी ने भी यू-ट्यूब पर डाली क्लिप
इलाहाबाद में एक युवक को सुहागरात पर जोर का झटका लगा जब उसकी पत्नी ने कहा कि वह गर्भवती है। शादी के पहले दिन ही युवक के होश उड़ गए। दोनों परिवारों की पंचायत के बाद गर्भपात कराया गया। अब उसकी पत्नी का प्रेमी और ज्यादा नीचता पर उतर आया
लखनऊ। इलाहाबाद में एक युवक को सुहागरात पर जोर का झटका लगा जब उसकी पत्नी ने कहा कि वह गर्भवती है। शादी के पहले दिन ही युवक के होश उड़ गए। दोनों परिवारों की पंचायत के बाद गर्भपात कराया गया। अब उसकी पत्नी का प्रेमी और ज्यादा नीचता पर उतर आया है। उसने बीवी की अश्लील सीडी युवक के घर भेजी और उसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया है। युवक ने यू-ट्यूब के यूआरएल और लिंक के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करेली थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।
जबरन की गई शादी
दूसरे जिले में तैनात एक प्रोफेसर का परिवार करेली में रहता है। उनके डाक्टर बेटे की शादी पिछले साल मीरापुर की एक युवती से हुई। उसका कहना है कि सुहागरात पर ही उसकी पत्नी ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी कर दी है। मानसिक तनाव में युवक ने किसी तरह रात गुजारी। अगले दिन उसने ससुराल वालों को इस घटना की जानकारी दी। पिछले महीने उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। युवक का आरोप है कि यह बच्चा भी उसका नहीं बल्कि पत्नी के प्रेमी राजू का है। इसी विवाद में दोनों परिवारों के बीच संबंध खराब हो गए हैं। पत्नी मायके में है।
वीडियो यू-टयूब पर अपलोड
पिछले दिनों पत्नी के प्रेमी ने एक सीडी उसके घर भेजी। युवक ने सीडी देखी तो उसके होश उड़ गए। सीडी में पत्नी और उसके प्रेमी की अश्लील वीडियो थी। प्रेमी ने उसे यू-ट्यूब का यूआरएल लिंक भी भेजा। उसका कहना है कि वीडियो यू-टयूब पर अपलोड कर दिया गया है। युवक ने करेली पुलिस को उसका लिंक और यूआरएल नंबर भी जांच के लिए दिया है। युवक का कहना कि उसकी पत्नी के मायके वालों ने उसे धोखा देकर शादी की और अब उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। पुलिस साइबर सेल के सहयोग से जांच कर रही है।