विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव? जिसको सीएम योगी ने फटकारा तो छिन गई कलक्टरी; जानिए कब मिला था प्रमोशन?

By Shivam YadavEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 18 Sep 2023 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2023 08:44 PM (IST)

IAS Prakash Chandra Srivastava - उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिन रविवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला किया जिसमें ...और पढ़ें

कौन हैं IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव? यहां जानिए
कौन हैं IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव? यहां जानिए

HighLights

  1. राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लगाई थी फटकार
  2. IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को 2016 में मिला था प्रमोशन

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिन रविवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला किया, जिसमें प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी (DM Pratapgarh News) आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को पद से अवमुक्त करते हुए वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (IAS Prakash Chandra Srivastava) की जगह अब प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी के रूप में आईएएस संजीव रंजन को नियुक्त किया गया है।

वेटिंग लिस्ट में क्यों डाले गए IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों एक्शन मोड में चल रहे हैं। बीते शनिवार को सीएम ने सभी जिलों के डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की समस्याओं के निस्तारण में कमजोर जिलों के जिलाधिकारियों से जवाब मांगा।

वहीं, प्रतापगढ़ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में भारी लापरवाही नजर आने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर कर तत्कालीन डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से कारण पूछा। इस पर उचित जवाब न मिलने पर सीएम योगी ने फटकार लगाते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्देश दे दिया। इसके दूसरे दिन रविवार को यूपी के 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ, जिसमें IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

कौन हैं IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव?

IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 2016 में आईएएस में पदोन्नत किया गया था। 2016 से 2022 तक उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में वीसी, विशेष सचिव जैसे पदों का कार्यभार मिला। 2017 में IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को यूपीडेस्को का एमडी बनाया गया था।

इसके बाद, साल 2022 के अप्रैल महीने उन्हें पहली बार जिलाधिकारी और कलेक्टर के रूप में औरैया जिले में पोस्टिंग दी गई थी। औरैया से ट्रांसफर होने के बाद IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव 2 जून 2023 को प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी व कलेक्टर नियुक्त किए गए थे। 17 सितंबर 2023 को उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के बारे में यह भी जानें

IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का गृह जिला आजमगढ़ है। 1994 में पहली बार सरकारी सेवा में प्रवेश किया था। IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का वेतनमान 15600-39100 जीपी 7600 (मैट्रिक्स 12) है। IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की शैक्षिक योग्यता इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए) है।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी की फटकार के बाद हटा दिए गए प्रतापगढ़ के डीएम, यूपी में बदले गए 7 आईएएस अफसर

यह भी पढ़ें:- FIR on Retired IAS: यूपी में रिटायर्ड IAS पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा? 20 साल पुराने दोस्त ने लगाए हैं गंभीर आरोप