वोटर लिस्ट में क्या छूट गया आपका भी नाम, न लें टेंशन-इन आयोजनों में बनेगा काम
नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वोटर सूची में छूटे हुए लोग भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
लखनऊ (जागरण संवाददाता)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वोटर सूची में छूटे हुए लोग भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए विधानसभावार निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा 168 मलिहाबाद:
मलिहाबाद में चार सितंबर से 30 सितंबर तक व्याख्यान व क्विज प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता व्याख्यान प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला द्वारा मतदाता जागरूकता, लघु निबंध लेखन प्रतियोगिता, लोकतंत्र वाद विवाद प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
विधानसभा 169 बीकेटी :
बख्शी का तालाब में पहली से 29 सितंबर तक मतदाता जागरूकता रैली, मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में कार्यक्त्रम, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रभात फेरी के आयोजन किया जाएगा। विधानसभा 170 सरोजनीनगर:
सरोजनीनगर में पहली सितंबर से 14 सितंबर तक वाद विवाद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम:
लखनऊ पश्चिम में 4 से 25 सितंबर तक युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं और सभी वर्ग के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम। विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर:
लखनऊ उत्तर में पहली सितंबर से 26 अक्टूबर तक वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रभात फेरी का आयोजन।
विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व:
लखनऊ पूर्व में पहली सितंबर से 14 सितंबर तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन। विधानसभा 174 लखनऊ मध्य :
लखनऊ मध्य में पहली से 29 सितंबर तक युवा मतदाता, महिला मतदाता दिव्याग एवं वृद्ध मतदाताओं को जागरूक किये जाने के कार्यक्रम।
विधानसभा 175 लखनऊ कैंट:
लखनऊ कैंट में छह से 29 सितंबर तक नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता अभियान, रंगोली व नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता।
विधानसभा 176 मोहनलालगंज:
मोहनलालगंज में पहली से 29 सितंबर तक मतदाता जागरूकता व्याख्यान, मतदाता जागरूकता रैली, निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।