Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट लांच, यहां करें क्लिक
Shri Ram Janmabhoomi वेबसाइट का लोकार्पण प्रदेश के पर्यटन मंत्री व अयोध्या के प्रभारी नीलकंठ तिवारी ने विराजमान रामलला के सामने किया।
अयोध्या, जेएनएन। Shri Ram Janmabhoomi : मंदिर निर्माण की तैयारियों में जुटे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://srjbtkshetra.org लांच की। वेबसाइट का लोकार्पण प्रदेश के पर्यटन मंत्री व अयोध्या के प्रभारी नीलकंठ तिवारी ने विराजमान रामलला के सामने किया।
इससे पूर्व वह ट्रस्ट के रामकचहरी मंदिर स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां महापौर रिषीकेश उपाध्याय व भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि वेबसाइट में अयोध्या व आसपास के दर्शनीय स्थलों के अलावा आवागमन के साधन, रुकने के स्थान व राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव चंपतराय, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र ङ्क्षसह पंकज, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी और एसएसपी आशीष तिवारी मौजूद रहे।