विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: आगरा में गरज के साथ बौछार के आसार, अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा यूपी में मौसम

Published: Tue, 24 Sep 2024 08:49 AM (IST)

Weather Update UP तापमान में वृद्धि से एक बार फिर उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार को सुबह ...और पढ़ें

Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम। सांकेतिक तस्वीर।
Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा मंडल में फिरोजाबाद, अलीगढ़ मंडल में एटा नंबर वन, मथुरा और अलीगढ़ में सामान्य से कम दर्ज की गई है वर्षा।
  2. मानसून जाने से पहले दे सकता है राहत की बौछार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दोनों मौसम मंडलों में मौसम शुष्क रहा है। दिन के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है।

प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस वाराणसी (बीएचयू) में दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान सभी मंडलों में रात्रि के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

24 से 26 तक बौछार, 27 व 28 को वर्षा के आसार

आगरा में इस बार मानसून मेहरबान रहा। यहां अब तक सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आगरा मंडल में फिरोजाबाद और अलीगढ़ मंडल में एटा में इस मानसून में अब तक सर्वाधिक वर्षा हुई है। दोनों मंडलों के छह जिलों में सामान्य औसत से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है, लेकिन मथुरा व अलीगढ़ में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

आगरा में इस बार सितंबर में जमकर वर्षा हुई है। जिले में एक वर्ष में 650 एमएम वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है। जिले में एक जून से 23 सितंबर तक 838.9 एमएम वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में 522.8 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी। जिले में 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

एक जून से 31 अगस्त तक 518.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आगरा में एक जून से 31 अगस्त तक 518.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद सितंबर के 23 दिनों में 320.5 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। 

आज बौछार पड़ने की संभावनाएं

मौसम विभाग ने 24 से 26 सितंबर तक बौछार पड़ने और 27 व 28 सितंबर को वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप तेजी होती गई। बीच-बीच में बादल उमड़ते रहे। सूरज कभी बादलों के पीछे छुपा तो कभी धूप निकली। आर्द्रता सुबह 8:30 बजे 95 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 71 प्रतिशत रहने से उमस बढ़ी रही, लेकिन वर्षा नहीं हुई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड में सूरज ने किया बेहाल, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड; मौसम विभाग ये है आज का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जितिया व्रती को मिलेगी राहत; पढ़े आज का मौसम

ये है मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 26 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 27 व 28 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।