Move to Jagran APP

मौसम ने बदली करवट, उत्तर प्रदेश के आसमान पर छाने लगे बादल

उत्तर प्रदेश का मौसम करवट बदल रहा है। इसके चलते आसमान में बादल छा रहे हैं। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 11:38 AM (IST)
मौसम ने बदली करवट, उत्तर प्रदेश के आसमान पर छाने लगे बादल
मौसम ने बदली करवट, उत्तर प्रदेश के आसमान पर छाने लगे बादल

लखनऊ, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव उत्तर प्रदेश का मौसम भी करवट बदल रहा है। इसके चलते आसमान में बादल छा रहे हैं। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ गई है। कोहरा व पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पारा और नीचे लुढ़केगा लेकिन रबी फसलों पर मौसम का कोई खास प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा नहीं है।

loksabha election banner

पहाड़ों पर बर्फबारी का तराई पर असर

कश्मीर, हिमाचल और नेपाल के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के तराई में सीधे पड़ रहा है। कुछ घंटे के लिए निकली धूप भी बेअसर दिखी। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। ठंड का असर बुजुर्ग लोगों पर ज्यादा दिख रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बहराइच में बताया कि आसमान में बादल छाएंगे लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

लकड़ी के अभाव में बुझे अलाव

ठंड से राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से जलाए गए अलाव लकड़ी के अभाव में बुझने लगे हैं। रैन बसेरे में भी दावों के सापेक्ष कंबल की व्यवस्था न होने से जरूरतमंद जैसे-तैसे रात काटने को विवश हो रहे हैं। अधिकारी लकड़ी की कमी से इंकार कर रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाए जाने का भी दावा किया जा रहा है। बढ़ रही ठंड को देखते हुए विद्यालयों को बंद करने की मांग उठने लगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.