Move to Jagran APP

Weather in UP: पूर्वी UP को सराबोर करने के बाद मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर तक जमकर बारिश की संभावना

Weather Alert in UP बादलों ने अब मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है। दोपहर बाद तक लखनऊ के पास के जिलों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी जमकर बारिश होगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश बादलों की आगोश में है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 01:23 PM (IST)
Weather in UP: पूर्वी UP को सराबोर करने के बाद मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर तक जमकर बारिश की संभावना
फिलहाल उत्तर प्रदेश बादलों की आगोश में है।

लखनऊ, जेएनएन। मौसम विभाग की इस बार मानसून में अच्छी बारिश की घोषणा का बड़ा असर दिख रहा है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में जमकर बरसने के बाद बादलों ने अब मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है। दोपहर बाद तक लखनऊ के पास के जिलों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी जमकर बारिश होगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश बादलों की आगोश में है।

loksabha election banner

मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलो में दोपहर के बाद तक बारिश की संभावना है। इनमें राजधानी लखनऊ के साथ ही पास के जिलों अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर तथा कानपुर देहात में जमकर बरसात की संभावना है। इसके साथ ही मैनपुरी, शाहजहांपुर, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, सहारनपुर, बागपत, शामली सहित अन्य जिलों में भी मेघ मेहरबान होंगे। प्रदेश का लगभग हर भाग फिलहाल बादलों से ढंका है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा बना है। कई जगह पर बादलों की आवाजाही के बीच कुछ पलों के लिए ही धूप के दर्शन हो रहे हैं। इसी कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। ठंडी हवा चलने से उमस से भी राहत है।

बिहार की सीमा से लगे प्रदेश के जिलों से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादलों का जमावड़ा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल किसी जिले में भारी से भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बादलों का जमावड़ा है लेकिन मौसम विभाग ने मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दो दर्जन जिलों में दोपहर या दोपहर बाद तक बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वाराणसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 96 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। मेरठ में 84 मिलीमीटर, गाजीपुर में 14, चुर्क में 12 मिलीमीटर तथा मुजफ्फरनगर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम खुशगवार, उमस से राहत

बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी शहर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच नहीं पाया। दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा झांसी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी शहरों में तापमान या तो 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा या इसके आसपास रहा। इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.