Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच उमस बरकरार, मानसून वाली बारिश का इंतजार

उत्तर प्रदेश का पारा शनिवार को भी हाई रहा। आगामी दो दिन तक यही हाल रहने की संभावना है। इसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो बारिश हो जाएगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 08:50 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच उमस बरकरार, मानसून वाली बारिश का इंतजार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच उमस बरकरार, मानसून वाली बारिश का इंतजार

लखनऊ (जेएनएन)।  जून माह बीतने की ओर है और मानसून ने प्रदेश की तरफ रुख नहीं किया। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद टूट रही है। शनिवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के पहरे में रहे प्रदेशवासी। धूप की किरणें झुलसा रही हैं तो उमस पसीना छुड़ा रही है। मौसम विज्ञानी भी उम्मीदों की बारिश के लिए कुछ दिन का समय बढ़ाते जा रहे हैं। मानसून उड़ीसा या छत्तीसगढ़ क्षेत्र में बीते दस दिन से एक जगह स्थिर है। हवा बदली है। यदि पुरवा हवा का जोर बढ़ा तो मानसून इधर भी सक्रिय होने की उम्मीद की जा सकती है।

loksabha election banner

गर्म हवाओं का दौर जारी

राजधानी लखनऊ में शनिवार को शनिवार को गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य के मुकाबले चार डिग्री अधिक रहा। आगरा में तापमान 45 डिग्री के पार हुआ। झांसी, हमीरपुर में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड हुआ। पूर्वांचल में भी मानसून ठिठका हुआ है। उमस से लोग बेहाल हैं। सभी जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया। कानपुर में शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने कहा आगामी दो दिनों तक तापमान और बढ़ेगा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चित्रकूट व कन्नौज में 44, फतेहपुर, उन्नाव व इटावा में 43, महोबा, जालौन, बांदा व औरैया में 42, फर्रुखाबाद में 42.7 व कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सूर्यदेव आग बरसाते रहे

संगमनगरी इलाहाबाद में शनिवार को तल्ख धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 30 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाएं चलती रहीं। प्रतापगढ़ में शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी लेकिन शनिवार को आसमान साफ रहा और सूर्यदेव आग बरसाते नजर आए। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्र्री व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कौशांबी में भी दोपहर के समय तापमान 43 डिग्री पार कर गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल और अमरोहा में शनिवार को भी धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 40, सम्भल में 44, रामपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में शनिवार को फिर सूरज ने आग बरसाई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंचा।

दो दिनों तक तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग की ओर से जारी मानचित्र में मानसून अभी भी छत्तीसगढ़ पर उसी जगह स्थिर है जहां बीते दस पूर्व मानसून सक्रिय था। कानपुर के मौसम विज्ञानी अनिरुद्ध दुबे ने कहा आगामी दो दिनों तक तापमान बढ़ेगा। उसके बाद बदली छा सकती है। वाराणसी के मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि गरम हवा का जोर होने से वातावरण से नमी न मिलने की वजह से बादल बारिश नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि प्री मानसूनी बादलों की वजह से कुछ जगहों पर नमी मिलने की वजह से हल्की बरसात हो रही है। अंदेशा है कि जल्द ही पुरवा हवा का जोर होगा और महीने के आखिर तक मानसून पूर्वांचल में दस्तक देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.