विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के विष्णुकांत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाएंगे दम, स्टार खिलाड़ी का हुआ भारतीय टीम में सिलेक्शन

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:47 PM (IST)

गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह को पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुना गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विष्णुकांत सिंह का एशियन चैंपियंस ट्राफी के लिए चयन।

  2. तीन यूपी खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के कैंप में शामिल।

  3. लखनऊ के आमिर अली, शारदानंद, करमपुर के उत्तम सिंह।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह को जगह मिली है, जबकि न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूबे के तीन अन्य खिलाड़ियों को भारतीय हाकी कैंप में शामिल किया गया है। इनमें लखनऊ के आमिर अली और शारदानंद तिवारी के साथ करमपुर के उत्तम सिंह हैं।

आगामी ओलंपिक के लिहाज से भारतीय हाकी टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में कई नए खिलाड़ियों के पास टीम में जगह पक्की करने का अच्छा अवसर भी है। टीम इंडिया में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेताओं को भी जगह दी गई है।

जन्म गाजीपुर, लेकिन कर्मभूमि है लखनऊ

नवंबर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों की तैयारियों के लिए 33 खिलाड़ियों का शिविर लगाया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में मौका मिल सकता है।

गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह ने लखनऊ में हाकी की बारीकियां सीखीं। कोच रजनीश मिश्रा का कहना है कि विष्णुकांत पिछले दो वर्ष से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर लखनऊ में ही भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी आफिसर के पद पर तैनात हैं।

विष्णुकांत एफआइएच प्रो लीग के अलावा जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चयन उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का एक और बड़ा मौका है। रजनीश मिश्र ने बताया कि विष्णुकांत को हमने लंबे समय तक प्रशिक्षण दिया है।

दावेदारी मजबूत करने का अवसर

इसके अलावा लखनऊ के आमिर अली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। वह एशियन चैंपियंस ट्राफी में खेल चुके हैं और जोहर कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी भी की है। दो जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आमिर के पास अनुभव के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर है।

शारदानंद तिवारी भी दो जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। करमपुर के उत्तम सिंह एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीनों खिलाड़ियों के पास सीनियर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का अवसर है।