विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या: वारदात से 18 घंटे पहले की तस्वीर आई सामने, फ्लाइट में सफर करते दिखे विकास

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Fri, 01 Sep 2023 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:46 PM (IST)

Murder in Lucknow केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर हुई युवक की हत्या के मामले में एक ...और पढ़ें

Lucknow Crime News: वारदात से 18 घंटे पहले की तस्वीर आई सामने
Lucknow Crime News: वारदात से 18 घंटे पहले की तस्वीर आई सामने

जागरण संवाददाता, कानपुर: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या का मामला नया मोड़ लेता हुआ नजर आ रहा है। अब एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर फ्लाइट में यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह तस्वीर वारदात के ठीक 18 घंटे पहले बेचालाल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जहां उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली जा रहे हैं।

सवालों घेरे में क्यों हैं विकास क‍िशोर

व‍िनय श्रीवास्‍तव की गोली मारकर हत्‍या करने की घटना विकास किशोर के दुबग्गा स्‍थ‍ित घर पर हुई है। मौके से व‍िकास कि‍शोर की प‍िस्‍टल भी बरामद हुई है।

मृतक विनय के भाई विकास श्रीवास्‍तव का आरोप है क‍ि सोची समझी साजिश के तहत भाई की हत्या की गई। विकास किशोर भी साजिश में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वह अपनी पिस्टल साथ नहीं ले गए। उन्हें पिस्टल सुरक्षित रखनी चाहिए थी।

इधर मंत्री कौशल किशोर ने घटना पर बात करते हुए कहा कि वारदात के समय बेटा विकास किशोर उर्फ आशू घर पर नहीं था। वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए दिल्ली गया हुआ था। विकास की पिस्टल से हत्या होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

क्‍या है पूरा मामला

दुबग्गा में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली विनय के माथे पर मारी गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद की है। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।