Vikas Dubey News: विकास दुबे की पत्नी के मकान में अवैध निर्माण पर आज होगी सुनवाई
Vikas Dubey News विकास दुबे की पत्नी के मकान के भविष्य का फैसला 29 जुलाई को एलडीए की प्रवर्तन कोर्ट में संयुक्त सचिव ऋतु सुहास सुनेंगी वाद।
लखनऊ, जेएनएन। एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी के मकान की एलडीए कोर्ट में सुनवाई 29 जुलाई बुधवार को एलडीए कोर्ट में होगी। धारा 27 की नोटिस काट दी गई है। जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी के मकान और पड़ोस के तीन मकानों का केस एक साथ सुना जाएगा।
इस मकान के प्रकरण को संयुक्त सचिव ऋतु सुहास सुनेंगी। विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे विगत गुरुवार की शाम नक्शा दिखाने के नोटिस का जवाब देने के लिए एलडीए पहुंची थीं। जहां उनकी मुलाकात एक्सईएन कमलजीत सिंह से हुई थी। उनको सलाह दी गई थी कि वे अपने मकान का शमन मानचित्र जमा करा दें ताकि उनकी सुनवाई जा सके। इसके बाद धारा-27 की नोटिस पर प्रवर्तन कोर्ट की भी कार्यवाही शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जहां ऋचा दुबे और उनके तीन पड़ोसियों के मकानों का केस 29 जुलाई को संयुक्त सचिव ऋतु सुहास सुनेंगी। जिसमें उसी दिन महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ये चारों ही मकान एक नक्शा पास करवा ही एक ही भूखंड पर बनाए गए हैं। ऐसे में अलग अलग अपनेे मकानों के नक्शे देकर उनकी कंपाउंडिंग किया जाना संभव है। ऋतु सुहास ने बताया कि 29 को वे कोर्ट में सुनवाई करेगी।
गौरतलब है कि दो जुलाई की रात में विकास दुबे ने कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर दबिश पर गए आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में उज्जैन से विकास को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी।