Move to Jagran APP

Vikas Dubey News : पुलिस के निशाने पर कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे गैंग के 12 और इनामी

Vikas Dubey News कानपुर के दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब पुलिस के निशाने पर उसके गिरोह के 12 और बदमाश हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:23 AM (IST)
Vikas Dubey News : पुलिस के निशाने पर कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे गैंग के 12 और इनामी
Vikas Dubey News : पुलिस के निशाने पर कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे गैंग के 12 और इनामी

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब पुलिस के निशाने पर उसके गिरोह के 12 और बदमाश हैं। सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित 12 आरोपितों में दो पर एक-एक लाख रुपये तथा दस पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस के सामने अभी विकास गिरोह से कानपुर पुलिस से लूटी गई एके-47 व इंसास रायफल की बरामदगी की भी चुनौती है। हालांकि, पुलिस से लूटी गई तीन नाइन एमएम पिस्टल पूर्व में बरामद की जा चुकी हैं।

loksabha election banner

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि विकास दुबे गिरोह के वांछित बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। कानपुर कांड में शामिल इन सभी आरोपितों पर जल्द शिकंजा कसकर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कानपुर कांड में शामिल रहे विकास दुबे के साथी एक-एक लाख के इनामी बदमाश गोपाल सैनी व हीरू दुबे के अलावा पचास-पचास हजार के इनामी बदमाश छोटू शुक्ला, शशिकांत पंडित, शिव तिवारी, राम सिंह, रामू वाजपेयी, शिवम दुबे, बाल गोविंद, बउवन शुक्ला, विष्णु पाल यादव व मोनू पुलिस व एसटीएफ के निशाने पर हैं। सभी की सरगर्मी से तलाश कराई जा रही है।

बता दें कि पुलिस और एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर आ रही थी कि भौंती के निकट पुलिस का वाहन पलट गया। इस बीच विकास एक घायल जवान की पिस्टल लेकर भागा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसे नजरअंदाज करते हुए उसने पुलिस बल पर गोली चलाई जिससे चार स्थानीय पुलिस के जवान और दो एसटीएफ के जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विकास गिरोह के पंजीकृत सदस्य

  • विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार निवासी सुज्जापुर भीटी
  • रामनरेश नागर पुत्र अशर्फीलाल नागर निवासी तकीपुर
  • मनोज पुत्र अशर्फीलाल निवासी तकीपुर
  • चंद्रजीत पुत्र जिलेदार निवासी काशीराम निवादा
  • इंद्रजीत पुत्र जिलेदार निवासी काशीराम निवादा
  • लालाराम पुत्र रामप्रसाद निवासी दिलीप निवादा
  • अजीत कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी काशीराम निवादा
  • संतोष कुमार पुत्र रामशंकर यादव निवासी रिक्खीपुरवा
  • रणवीर सिंह उर्फ बउअन पुत्र वंशलाल निवासी तकीपुर
  • सत्यम उर्फ लुटटन पुत्र रामऔतार निवासी काशीराम निवादा
  • नाहर सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामसेवक निवासी तकीपुर

अब तक गिरफ्तार हुए

  • दयाशंकर अग्निहोत्री: विकास का नौकर। कल्याणपुर में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगी।
  • रेखा : दयाशंकर की पत्नी और विकास के पिता की देखभाल करने वाली।
  • क्षमा दुबे : मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की मां।
  • संजू दुबे : मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे का पिता और विकास का चचेरा भाई।
  • शांति देवी : हमले में नामजद हीरू दुबे की मां।
  • खुशी: मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे नवविवाहिता पत्नी
  • श्यामू बाजपेयी : पड़ोसी। मुठभेड़ में लगी गोली
  • जहान यादव : बिकरू निवासी और विकास का शार्प शूटर।
  • विनय तिवारी : चौबेपुर का निलंबित थाना प्रभारी।
  • केके शर्मा: हलका प्रभारी चौबेपुर।

अब तक मारे गए गुर्गे

तीन जुलाई

  • प्रेम शंकर पांडेय : विकास दुबे का मामा। इसी के आंगन में सीओ की हत्या हुई, जबकि बाहर एसओ शिवराजपुर महेश यादव व एक सिपाही की हत्या हुई। बिकरू में मारा गया।
  • अतुल दुबे : विकास दुबे का चचेरा भाई। सबसे विश्वसनीय, दाहिना हाथ। बिकरू में ढेर।

आठ जुलाई

  • अमर दुबे: अतुल दुबे के भाई संजू दुबे का बेटा। विकास का सुरक्षा गार्ड और रिश्ते में भतीजा। हमीरपुर में मुठभेड़ में ढेर।

नौ जुलाई

  • प्रभात मिश्रा : विकास दुबे का पड़ोसी और पनकी के पास मुठभेड़ में मारा गया।
  • प्रवीण उर्फ बउआ दुबे : बिकरू निवासी विकास का शूटर बउआ उर्फ प्रवीण इटावा में मुठभेड़ में ढेर हुआ।

ये इनामी बदमाश फरार 

  • 1. छोटू शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम कंजती
  • 2. मोनू (जेसीबी चालक) पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
  • 3. शशिकांत पंडित पुत्र प्रेमकांत निवासी अज्ञात
  • 4. शिव तिवारी पुत्र दिनेश निवासी अज्ञात
  • 5. विष्णुपाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी सुज्जा नेवादा
  • 6. राम सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम मदारीपुरवा
  • 7. रामू बाजपेयी पुत्र राधेश्याम निवासी अज्ञात
  • 8. गोपाल सैनी पुत्र रामाधार निवासी अज्ञात
  • 9. हीरू दुबे पुत्र रमेश चंद्र निवासी बिकरू
  • 10. बउवन शुक्ला पुत्र मूलचन्द्र निवासी अज्ञात
  • 11. शिवम दुबे पुत्र बालगोविंद निवासी अज्ञात
  • 12. बालगोविंद पुत्र मेवालाल निवासी अज्ञात

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.