Move to Jagran APP

Vikas Dubey Case: विकास के सहयोगी शशिकांत की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस,ऑडियो की फॉरेंसिक जांच

Vikas Dubey Case पुलिस अब इस केस में विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाने की योजना में लगी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 02:40 PM (IST)
Vikas Dubey Case: विकास के सहयोगी शशिकांत की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस,ऑडियो की फॉरेंसिक जांच
Vikas Dubey Case: विकास के सहयोगी शशिकांत की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस,ऑडियो की फॉरेंसिक जांच

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआइटी ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों की हत्या में मुख्य आरोपित विकास दुबे के साथ छह लोगों को पुलिस एनकांउटर में ढेर किया है, जबकि 21 नामजद में छह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस केस में विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाने की योजना में लगी है। बिकरू गांव की घटना के बाद मनु के कई ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं।

loksabha election banner

शशिकांत पाण्डेय को पुलिस ने बीती 14 जुलाई को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस टीम से लूटी गई एके-47 और शशिकांत के घर से इंसास राइफल बरामद की थी। इसके बाद अब पुलिस बिकरू गांव कांड में शशिकांत और उसकी पत्नी मनु को सरकारी गवाह बनाने के प्रयास में है। शशिकांत के साथ ही उसकी पत्नी मनु ने पुलिस को घटना का आंखों देखा हाल बताया है और पुलिस को सहयोग करने की बात कही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनु पांडेय और शशिकांत वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने वारदात की तैयारी से लेकर बिकरू गांव में आठ पुलिस कॢमयों की हत्या तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। किस छत से कौन गोलियां चला रहा था, यह सब जानकारी दी है। मनु के तो दो ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनकी पुलिस फॉरेंसिक जांच भी करा रही है। मनु की सुरक्षा के घर पर एक महिला सिपाही की तैनाती भी कर दी गई है। मनु ने इस दौरान मीडिया से भी कहा वह अब मीडिया से बात नहीं करना चाहती, उसे जो भी कुछ बोलना है, वह पुलिस से ही बोलेगी।

कानपुर के एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दोनों सरकारी गवाह बनते हैं तो मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उनकी गवाही के साथ ही अन्य पूरी प्रक्रिया की जाएगी। विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद हर रोज नए-नए तथ्य और ऑडियो सामने आ रहे हैं।

रडार पर शशिकांत की पत्नी

विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब शशिकांत की पत्नी मनु पुलिस के राडार पर है। मऩु के कई ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह पुलिस पर हमले करने की योजना के बारे में मोबाइल पर बता रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ सबूत मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया की मनु पाण्डेय सब जान के भी अनजान बनी रही।

उसके घर में पुलिस के तीन जवानों की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी उसने न तो पुलिस को सूचना दी, न ही पूछताछ में पुलिस का सहयोग किया। अब उसके ऑडियो वायरल हुए हैं, इनकी जांच फॉरेंसिक विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी। आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया शशिकांत की पत्नी मनु पर घटना की जानकारी होने पर भी छुपाए रखने का आरोप है। तमाम और जांच चल रही हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कई ऑडियो भी वायरल 

विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉॄडग वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे साक्ष्य छिपाने और आरोपितों का सहयोग देने में उसकी भूमिका पर पूछताछ शुरू कर दी है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद 14 को प्रेम प्रकाश के बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विकास दुबे केस की जांच के दौरान शशिकांत की पत्नी पिंकी के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉॄडग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके कारण ही चौबेपुर पुलिस ने मनु को हिरासत में लिया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

बिकरू हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के संज्ञान में वह सभी ऑडियो क्लिप्स भी हैं, जो इन दिन वायरल हो रहे हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि अगर जांच-पड़ताल और स्टडी के बाद ये ऑडियो क्लिप्स सही पाए जाते हैं, तो जिन महिलाओं की भी भूमिका इस हत्याकांड में दिखाई दे रही है, उन पर भी कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले में ऑडियो के आधार पर कई लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है।  सभी ऑडियो क्लिप्स का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा। लीगल ओपिनियन के बाद संबंधित धाराएं लगाकर उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। आईजी का कहना है कि सामने आया ऑडियो में सुनाई दे रही महिला के पति को हाल में जेल भेजा गया है। शशिकांत की पत्नी खुद स्वीकार कर रही हैं कि घटना के पूर्व ही उसको पूरी जानकारी थी। वो साफ कह रही है कि उसके पति ने किसी दूसरे अपराधी के छत पर मोर्चा ले रखा है। जिसके बाद उसने अपने ससुर को फोन करके जल्दी से जल्दी घर बुलाया। 

जांच के बाद सख्त कार्रवाई 

आईजी ने कहा कि जानकारी होने के बावजूद महिला ने पुलिस को फोन नहीं किया। अगर शशिकांत की पत्नी चाहती तो 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे सकती थी, तो ऐसी भयानक घटना नहीं होती। आईजी का कहना है कि घटना होने के बाद भी इस महिला ने साक्ष्यों को छुपाने का पूरा प्रयास किया विकास और उसके गुर्गों की जानकारी भी काफी हद तक शशिकांत की पत्नी को पता थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह घटना से अनभिज्ञ बनी रही। अब इस पूरे मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मनु के घर में हुई थी सीओ की हत्या

पुलिस का कहना है कि बिकरू में हमला होने पर सीओ देवेंद्र मिश्रा वहां बाउंड्री फांदकर शशिकांत के घर में कूद गए थे। वहां मौजूद मनु और उसकी सास के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने अंदर जाकर सीओ की निर्मम हत्या कर दी थी।

अमर दुबे की पत्नी खुशी की रिहाई फिलहाल नहीं

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी के मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि विवेचना की जा रही है। फिलहाल उसके मामले में ऐसे तथ्य नहीं आए हैं, जिसके आधार पर वह जेल से जल्दी छूट सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.