Move to Jagran APP

लखनऊ में विजय शंखनाद के लिए भाजपा ने लगाया पूरा दम

लखनऊ। भाजपा से प्रस्तावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लखनऊ में विजय शंखनाद रैली की

By Edited By: Published: Fri, 28 Feb 2014 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2014 03:42 PM (IST)
लखनऊ में विजय शंखनाद के लिए भाजपा ने लगाया पूरा दम

लखनऊ। भाजपा से प्रस्तावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लखनऊ में विजय शंखनाद रैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। यहां का रमाबाई मैदान उनके स्वागत को तैयार हो रहा है। अब रक्तदान शिविर, घर-घर मेंहदी, घर-घर मोदी, अल्पसंख्यकों और युवाओं की बाइक रैली, अनुसूचितों को आमंत्रण, छात्रों के लिए सोशल मीडिया एवेंट आदि का आयोजन कर मोदी से जोड़ने की तैयारी है। बाइक रैली तो कल ही चल चुकी है। इसमें अंतिम समय तक पचास हजार बाइक सवार जुड़ने का अनुमान है। इसी तरह आमंत्रण के जरिए करीब पचास हजार कार्यकर्ता विजय शंखनाद रैली से जुड़ने वाले हैं।

loksabha election banner

भाजपा मुख्यालय पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 400 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया। यह शिविर तीन दिन तक जारी रहेगा। भाजपा के फ्रंटल संगठन भी अभियान में जुट गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने घर-घर मेंहदी, घर-घर मोदी अभियान चला रखा है जबकि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। भाजपा अनुसूचित मोर्चा सदस्य बस्तियों में संपर्क कर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। छात्र छात्राओं ने सोशल मीडिया पर इवेंट प्लान किए हैं। कार्यक्रमों में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूमाना सिद्दीकी, अनुसूचित मोर्चा के राम औतार कन्नौजिया समेत कई प्रमुख लोग बढ़चढ़ कर शिरकत कर रहे हैं। हालांकि समझा जाता है कि प्रदेश में नरेंद्र मोदी की सात क्षेत्रों में रैलियां हो चुकी हैं। आठवीं रैली प्रतिष्ठा प्रश्न बनी है। जहां रैली हो चुकी है। अब वहां के कार्यकर्ताओं में पहले जैसा उत्साह नहीं है। कई नेताओं ने टिकट की उम्मीद न दिखने के कारण अपना हाथ खींच लिया है।

सात किमी तक गूंजेंगे ध्वनिविस्तारक

मोदी की रैली के लिए मंच और मैदान कल पूरा तैयार हो जाएगा। सवा लाख लोग रैन बसेरे, छह लाख मुख्य मैदान और एक लाख लोग गैलरी में रहेंगे। सात किमी तक ध्वनिविस्तारक गूंजेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 15 लाख लोगों की भीड़ जुटने के दावा है।

पांच लाख लोग पहनेंगे मोदी टोपी

भाजपा रैली के प्रचार के लिए पांच लाख लोग मोदी और भाजपा के रंग में रंगी टोपी पहनेंगे। 345 बड़े व 15000 छोटे होर्डिग लगाए गए हैं। दस लाख आमंत्रण पत्र, तीन लाख टी-शर्टबंटी है। कल तक पूरा शहर भगवामय हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से रैली स्थल में 35 ब्लाक में 750 कार्यकर्ता फोटो युक्त पहचानपत्र के साथ होंगे। दस हजार कार्यकर्ता विशेष टीशर्ट पहनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.