दो मार्च को विजय शंखनाद रैली
लखनऊ। दो मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को कामयाब ब
लखनऊ। दो मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को कामयाब बनाने का मुख्य जिम्मा अवध क्षेत्र के भाजपाइयों पर रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने व्यवस्थित ढंग से तैयारी करने के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां बांट दी। सबसे अधिक दायित्व स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपे गए।
रैली प्रभारी का जिम्मा सांसद लालजी टंडन को सौंपे जाने के अलावा शिवप्रताप शुक्ल एवं महापौर दिनेश शर्मा को सहप्रभारी बनाया गया। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ मुकुट बिहारी वर्मा, जयपाल सिंह व वीरेन्द्र तिवारी सहसंयोजक होंगे। व्यवस्था प्रमुख का जिम्मा गोपाल टंडन संभालेंगे।
जिलों में वरिष्ठ नेताओं का डेरा
राजधानी के नजदीक होने के कारण अवध क्षेत्र के जिलों से भीड़ जुटाने पर जोर रहेगा। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन व स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ जिला एवं महानगर, शिवप्रताप शुक्ला को गोंडा व फैजाबाद, डा.समीर सिंह बाराबंकी, अनूप गुप्ता हरदोई, अनुपमा जायसवाल खीमपुर, दयाशकर सिंह उन्नाव, विजय बहादुर पाठक अंबेडकरनगर, मुकुट बिहारी वर्मा सीतापुर व बहराइच और गोविन्द शुक्ला को रायबरेली का प्रभारी घोषित किया गया है।
सुरक्षा भाजयुमो के हवाले
पार्टी ने सुरक्षा एवं नगर सज्जा का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपा है। सुरक्षा प्रमुख भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय बनाए गए हैं। नगर की साज सज्जा में महामंत्री अभिजात मिश्रा के साथ नीरज सक्सेना भी जुटेंगे। मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी मनीष शुक्ला संभालेंगे।
महिलाओं के लिए व्यवस्था
विजय शंखनाद रैली में आने वाली महिलाओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यवस्था प्रमुख अनुपमा जायसवाल, कमलावती सिंह, सुषमा खरकवाल के साथ मधु मिश्रा व माधुरी शुक्ला हैं।
पंकज को गोरखपुर का जिम्मा
विजय शंखनाद रैली की तैयारी के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रभारी तैनात किए हैं। महामंत्री पंकज सिंह को गोरखपुर क्षेत्र के अलावा स्वतंत्रदेव सिंह को पश्चिम क्षेत्र प्रभारी व अश्वनी त्यागी को सहप्रभारी, गोपाल टण्डन को बृज क्षेत्र प्रभारी, अशोक कटारिया को बरेली, शिवप्रताप शुक्ला को अवध, हरद्वार दूबे को कानपुर, राजवीर सिंह को बुंदेलखंड प्रभारी व रामप्रताप सिंह को सहप्रभारी, रामनाथ कोविंद एवं देवेन्द्र सिंह चौहान को काशी क्षेत्र प्रभारी बनाया है।