विजय विश्वास पंत बने मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर, दो अाइएएस व दो पीसीएस ट्रांसफर
नगर निगम अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर पीसीएस अधिकारी को तैनात कर सरकार ने पीसीएस एसोसिएशन को तरजीह दी है।
लखनऊ (जेएनएन)। शासन ने सोमवार को दो आइएएस और दो वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस तबादले में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आइएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है जबकि अयोध्या के नगर आयुक्त आइएएस एस. राजलिंगम को प्रतीक्षारत कर दिया है। नगर निगम अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर पीसीएस अधिकारी को तैनात कर सरकार ने पीसीएस एसोसिएशन को तरजीह दी है। पीसीएस अफसरों के पदों पर आइएएस की तैनाती को लेकर एसोसिएशन ने लगातार अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती
1. विजय विश्वास पंत - प्रतीक्षारत - स्टाफ अफसर, मुख्य सचिव।
2. एस. राजलिंगम - नगर आयुक्त, अयोध्या - प्रतीक्षारत।
3. महेंद्र प्रसाद - संयुक्त आवास आयुक्त मेरठ- नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या फैजाबाद।
4. रघुवीर - विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य - संयुक्त आवास आयुक्त, मेरठ।